इन नुस्खे को अपनाकर आसानी से सब्जी में से मिर्च को किया जा सकता हैं कम
Cooking Tips: खाना बनाना भी एक कला है। जो हर किसी को नहीं आती है। जिसको खाना बनाने के लिए बोला भी जाएं, तो वो पहले सौ बहाने बनाएगा, और उसके बाद भी बात नहीं बनीं तो आपके सामने ऐसा खाना परोस देगा, जिसको देखकर ही आपको उसको खाने का मन नहीं करेगा। खाने में कहीं न कहीं कुछ कमी रह ही जाएगी। और यदि कहीं खाने में अधिक मिर्च हो जाए, तब तो क्या ही कहने। इस तरह के खाने से न सिर्फ़ आपका पेट खराब होता है बल्कि खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है। ऐसे में सब्जी फेंकने की बजाय आप ये नुस्खे अपनाकर सकतीं हैं। जिससे सरलता से सब्जी में से मिर्च को कम किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं ये कुछ घरेलू नुस्खे:

1. उबले हुए आलू मिलाएं
अगर सब्जी में मिर्च अधिक हो गई है तो उसमें उबले हुए आलू मिलाएं। ये तीखे स्वाद को बैलेंस करने का सबसे आसान तरीका है। आलू का टेक्सचर ऐसा होता है कि यह किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी में सरलता से मिल जाता है। यदि सूखी सब्जी तीखी हो जाए, तो कटे हुए उबले आलू डालकर मिक्स करें।
2. पनीर करें मिक्स
अगर सब्जी या करी में मिर्च कम करनी हो तो आप पनीर का भी इस्तेमाल करें। इससे मिर्च का तीखापन बैलेंस हो जाता है। पनीर का हल्का और मलाईदार स्वाद तीखेपन को कम कर देता है। आप इसे ग्रेवी में छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिला सकते हैं या फिर ग्रेवी में इसे घोट कर डाल सकते हैं।
3. टमाटर की प्यूरी मिलाएं
अगर आपने ऐसी सब्जी बनाई है जिसमें टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, तो मिर्च कम करने के लिए आप टमाटर की प्यूरी भी मिला सकते हैं। टमाटर का खट्टा और हल्का मीठा स्वाद मिर्च को बैलेंस को शीघ्र ही कम करने का काम करता है।
4. नारियल दूध या क्रीम मिक्स करें
सब्जी या करी में मिर्च अधिक होने पर नारियल दूध या क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये चीजें मिठास बढ़ाती हैं और सब्जी में मलाईदार टेक्सचर भी लाती हैं। इसके अतिरिक्त सब्जी के तीखेपन को भी कम करती है।

