लाइफ स्टाइल

Career Tips: आपके पेशेवर विकास में बाधक होता है अप्रभावी प्रबंधक, जानें इसका समाधान

Career Tips: यदि आप पेशेवर हैं, तो हो सकता है कभी-कभी आपको लगता हो कि आप कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन आपको मनचाहा रिज़ल्ट नहीं मिल रहा है. ऐसे में, कॅरिअर को आगे बढ़ाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. महत्वपूर्ण नहीं कि इस परेशानी का कारण आप हों, हो सकता है आपका मैनेजर ही कारगर न हो. एक अप्रभावी प्रबंधक आपके पेशेवर विकास में बाधक होता है. वह टीम के मनोबल, प्रदर्शन और आपके कॅरिअर के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है.

Shutterstock 1211905921 1 736x414 1

WhatsApp Group Join Now

हालांकि, इसका यह कतई मतलब नहीं कि आप निराश हो जाएं और हार मान लें. बजाय इसके आपको आगे बढ़ने, सकारात्मक बने रहने और अपने पेशेवर विकास पर नियंत्रण रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की तलाश करनी चाहिए. आपके कॅरिअर की कामयाबी किसी और के नेतृत्व कौशल पर निर्भर नहीं होनी चाहिए.

खुद पर रखें विश्वास

यदि आपका बॉस लगातार प्राथमिकताएं बदल रहा है या अस्पष्ट गाइड लाइन दे रहा है, तो ऐसे में ध्यान केंद्रित करना और उत्पादक बने रहना कठिन हो जाता है. इस वजह से आप निराश होकर टीम या जॉब बदलने का कोशिश करते हैं, लेकिन यह मानसिकता गलत है. आपको स्वयं पर विश्वास होना चाहिए कि आप इन परिस्थितियों में भी अच्छा काम कर सकते हैं. साथ ही, कठिनाई के कारणों का पता लगाएं और उन पर ईमानदारी से मंथन करें. इससे आपको अगले कदम की पहचान करने में सहायता मिलेगी.

कामों की जिम्मेदारी स्वयं लें

व्यक्तिगत मूल्य ही निष्पक्ष फैसला लेने और कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करते हैं. हालांकि, बॉस से तनाव होने के कारण सबसे अधिक प्रभावित भी यही होते हैं. यदि आपको यह महसूस होता है कि प्रबंधक के साथ मुद्दों में आपके पर्सनल मूल्य प्रभावित हो रहे हैं, तो अपने स्वयं के कार्यों और योगदानों पर ध्यान केंद्रित करना आपको मजबूत बना सकता है. ऐसे में, अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लें, पर्सनल लक्ष्य निर्धारित करें और मानकों को बनाए रखें, भले ही आपका मैनेजर ऐसा न करे.

रचनात्मक ढंग से संवाद करें

उन स्थितियों पर नजर रखें, जहां अप्रभावी प्रबंधन परिणामों को प्रभावित करता है. ऐसी किसी भी स्थिति में अपने प्रबंधक से विशिष्ट उदाहरणों के साथ संपर्क करें और शिकायतों के बजाय निवारण पेश करें. काम से जुड़ी अपनी चिंताओं, आप कैसे काम करना पसंद करते हैं और आपको क्या अधिक प्रेरित करता है, इसके बारे में उन्हें जरूर बताएं. इससे आपको उनके विचारों से अवगत होने और मतभेदों को दूर करने में सहायता मिल सकती है.

फीडबैक लें

यदि आपका मैनेजर रचनात्मक फीडबैक देने में विफल रहता है, तो आप अपने साथियों, सलाहकारों या अपने संगठन के अन्य पेशेवरों से फीडबैक ले सकते हैं. इससे आपको तात्कालिक रिज़ल्ट मिलेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में सहायता कर सकते हैं.

Back to top button