लाइफ स्टाइल

Career Tips: आपके भविष्य को उज्वल बना देंगे ये 15 कोर्स

(Career Tips, Short Term Courses) : कई स्टूडेंट्स फुल टाइम कोर्स के बजाय शॉर्ट टर्म कोर्स को अहमियत देते हैं कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स जॉब के पर्पस से डिजाइन किए जाते हैं बैचलर्स या मास्टर्स के बाद शॉर्ट टर्म कोर्स का सर्टिफिकेट हासिल करके अच्छी जॉब मिलने के चांसेस बढ़ जाते हैं इन कोर्सेस का सिलेबस काफी विस्तृत होता है इनसे स्किल डेवलपमेंट और नॉलेज को बूस्ट करने में सहायता मिलती है

Investment

WhatsApp Group Join Now

शॉर्ट टर्म कोर्स औनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में किए जा सकते हैं शॉर्ट टर्म कोर्स करियर ग्रोथ के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं आईआईटी, आईआईएम जैसे टॉप लेवल के संस्थान भी शॉर्ट टर्म कोर्स करवाते हैं आप जिस भी फील्ड में जॉब करना चाहते हैं, उसी से जुड़े शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं कई युवा जॉब के साथ भी शॉर्ट टर्म कोर्स में एडमिशन लेते हैं जानिए मैनेजमेंट और टेक्निकल फील्ड से जुड़े कुछ शॉर्ट टक्म कोर्स इनसे लाखों वाली सैलरी ढूंढना आसान हो जाएगा

Short Term Courses After Graduation: ग्रेजुएशन के बाद शॉर्ट टर्म कोर्स
बैचलर्स के बाद 6 महीने में कई शॉर्ट टर्म कोर्स किए जा सकते हैं (6 Months Courses), जिनसे करियर में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है इनमें से कुछ कोर्स 1 वर्ष के भी हैं

Professional Courses: प्रोफेशनल कोर्सेस
1. पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट): यह कोर्स मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है
2. पीजीडीबीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट): यह कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता प्रदान करता है
3. पीजीडीएमएचआर (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट): इस कोर्स के जरिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन हासिल कर सकते हैं
4. पीजीडीएमएफ (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंस): फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के लिए यह कोर्स कर सकते हैं
5. पीजीडीएमएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग): यह कोर्स मार्केटिंग में विशेषज्ञता प्रदान करता है

Technical Courses: टेक्निकल कोर्सेस
1. पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन): यह कोर्स कंप्यूटर एप्लिकेशंस में स्पेशलाइजेशन के लिए बेस्ट है
2. पीजीडीआईटी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): यह कोर्स इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के काम आएगा
3. पीजीडीडीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेटा एनालिटिक्स): डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में जॉब करने के लिए यह कोर्स कर सकते हैं
4. पीजीडीएमएआई (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस): एआई के दौर में यह कोर्स काफी काम का साबित होगा
5. पीजीडीसीएस (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी): यह सबसे ट्रेंडिंग कोर्सेस की लिस्ट में शामिल है

Certificate Courses: अन्य कोर्सेस
1. डिजिटल मार्केटिंग: यह कोर्स डिजिटल मार्केटिंग में खास अवसर हासिल करने के लिए बेस्ट है
2. डेटा साइंस: एआई और साइबर सिक्योरिटी की तरह डेटा साइंस भी ग्रोथ वाला सेक्टर है
3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग: एआई और एमएल में जॉब के भरपूर अवसर हैं
4. साइबर सिक्योरिटी: यह कोर्स साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता प्रदान करता है
5. क्लाउड कंप्यूटिंग: यह कंप्यूटर की दुनिया का काफी अहम कोर्स है

ध्यान रखें कि ये कोर्स 6 महीने में पूरे किए जा सकते हैं, लेकिन यह यूनिवर्सिटी और संस्थान की पॉलिसी पर निर्भर करता है इसलिए किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले उसके बारे में सब पता कर लें

Back to top button