CBSE Admit Card 2025 जल्द होगा जारी
- CBSE Admit Card 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। साथ ही आसार जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षा 15 फरवरी से प्रारम्भ हो रही है।

इसके अतिरिक्त एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विद्यार्थी सीधे इस लिंक के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। यह परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए महत्वपूर्ण होता है। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड में शामिल होंगे ये विवरण
छात्र का नाम और रोल नंबर
पर्सनल इंफॉर्मेशन
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
विषयवार परीक्षा तिथियां और समय
परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
CBSE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए महत्वपूर्ण डिटेल
पंजीकरण संख्या/आईडी
जन्म तिथि (DOB)
स्कूल आईडी – रेगुलर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक
CBSE Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक सर्च करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/DOB) दर्ज करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सभी विवरणों को चेक करें और किसी गलती की स्थिति में ऑफिसरों से संपर्क करें।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें और एग्जाम हॉल में साथ ले जाएं।
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि किसी भी आखिरी समय की कठिनाई से बचा जा सके।

