लाइफ स्टाइल

CGSOS Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के परिणाम जारी, इन स्टेप्स के साथ करें चेक

CGSOS Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन विद्यालय (CGSOS) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज, 26 मई को जारी कर दिया है जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को सिर्फ़ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

Cgsos 10th 12th result 2025

WhatsApp Group Join Now

कैसे चेक करें CGSOS 10वीं-12वीं का परिणाम ?

  • सबसे पहले वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “CGSOS 10वीं/12वीं परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर भरें और सबमिट करें
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

कब हुई थी परीक्षा ?

ओपन विद्यालय की 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 21 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी रिज़ल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने पासिंग क्राइटेरिया भी साफ किया है हर विद्यार्थी को प्रत्येक संबंध में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे तभी वे पास माने जाएंगे

रिचेकिंग और कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका

जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं वहीं, जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा इसकी तारीख और प्रक्रिया की जानकारी बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा

लड़कियों ने मारी बाजी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 7 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% विद्यार्थी पास हुए थे खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा

इस तरह CGSOS के नतीजों ने हजारों विद्यार्थियों को उनके भविष्य की दिशा तय करने का मौका दिया है अब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या अन्य करियर विकल्पों की ओर बढ़ सकते हैं

Back to top button