लाइफ स्टाइल

Chaitra Navratri Vrat Recipe: व्रत में इस विधि से बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट हलवा

Chaitra Navratri Vrat Recipe: चैत्र नवरात्रि का त्योहार जल्द ही प्रारम्भ होने वाला है नवरात्रि एक बहुत ही खास त्योहार है चैत्र के महीने में मनाया जाने वाला नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत ही अच्छा समय माना जाता है इन दिनों कई लोग व्रत भी रखते हैं आप भी व्रत करने की सोच रहे हैं तो आप ड्राई फ्रूट का हलवा बनाकर जरूर सेवन करें ड्राई फ्रूट का सेवन स्वाद के साथ आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगा तो जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका

Download 2025 03 28t091547. 590

WhatsApp Group Join Now

ड्राई फ्रूट हलवा बनाने के लिए चीजें

  • बादाम-1 कप
  • काजू- 1 कप
  • मखाना-1 कप
  • अखरोट- आधा कप
  • किशमिश- आधा कप
  • इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • दूध-3 कप
  • चीनी-1 कप
  • खजूर- 1 कप
  • घी- 1 कप

ड्राई फ्रूट हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले दूध को गर्म होने के लिए रख दे और गाढ़ा होने तक इसे पकाएं दूध जब तक आधा नहीं हो जाता है तब तक पकाते रहें जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसे अलग रख दे
  • अब एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर काजू, बादाम और मखाने को क्रिस्पी होने तक भूनें
  • जब ये करारे हो जाएं तब निकाल कर एक प्लेट में रख लें अब कढ़ाई में अखरोट को भी भूनें और किशमिश को भी हल्का सा रोस्ट कर लें किशमिश को रोस्ट करते समय ध्यान दें नहीं तो ये जल भी सकते हैं
  • ठंडा होने के बाद किशमिश के अतिरिक्त सभी ड्राई फ्रूट को पीस कर पाउडर के जैसा तैयार कर लें खजूर को भी पीस लें
  • बचे हुए घी को कढ़ाई में डालें और इसमें पाउडर को हल्का भून लें अब इसमें गाढ़ा किया हुआ दूध और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें
  • अब इसमें किशमिश भी मिक्स करें हलवा को लगातार चलाते रहें
  • अब इसमें चीनी को मिक्स करें जब यह गाढ़ा हो जाए तब इसे कटोरे में निकाल कर इसका सेवन करें इस तरह से इस रेसिपी को तैयार करें

 

Back to top button