लाइफ स्टाइल

इस प्रक्रिया से चेक करें SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज-XII का रिजल्ट

SSC Result 2024 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-XII/2024/ सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम, मैट्रिकुलेशन लेवल, हायर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएट लेवल का परिणाम जारी कर दिया है उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए मौजूद हुए हैं, वे अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी यह परीक्षा 20, 21, 24, 25 और 26 जून, 2024 को आयोजित हुई थी

Images 2024 08 31t144214. 344 11zon

WhatsApp Group Join Now

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं अगले दौर के लिए कुल 61,618 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 2 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, श्रेणी, उम्र और उम्र में छूट सहित सभी संबंधित दस्तावेज़ की स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करनी होंगी

SSC Result 2024 ऐसे करें चेक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां SSC Result 2024 लिखा हुआ हो
एक PDF फाइल खुलेगी
PDF परिणाम में अपना नाम चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें

एसएससी पोस्ट फेज XI परिणाम 2024: अब आगे क्या होगा करना
जिन उम्मीदवारों का नाम जारी हुए लिस्ट में है, उन्हें अब निर्धारित स्किल टेस्ट के लिए शामिल होना होगा जिस किसी भी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लिखित जरूरी दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी

एसएससी पोस्ट फेज XI 2024 के कटऑफ जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC चयन पोस्ट फेज 12 का कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मैट्रिकुलेशन लेवल, हायर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल सहित भिन्न-भिन्न परीक्षाओं के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ देख सकते हैं

Back to top button