लाइफ स्टाइल

Chicken Schezwan Fried Rice: इस रेसिपी से घर पर ही तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन सेजवान फ्राइड राइस

Chicken Schezwan Fried Rice: मानसून में हर कोई चाहता है कि घर पर कुछ ऐसा स्पाइसी खाने को मिल जाए तो बात ही कुछ ओर होगी लेकिन लोग कई बार  इसे घर में नहीं बनाना चाहते है यदि आप एक बार इस चीज को खा लेंगे, तो बाहर की चीजों को भूल जाएंगे घर पर यदि अचानक से मेहमान आ जाए और उनको बोरिंग खाना देने के बजाय यदि आप कुछ स्पेशल खिलाना चाहें तो चिकन सेजवान फ्राइड राइस बना कर दे सकते हैं ये कुछ ही मिनटों में बन जाता है और बाहर के खाने से काफी अधिक स्वास्थ्य वर्धक और स्वादिष्ट होता है

Images 16 5

WhatsApp Group Join Now

चिकन सेजवान फ्राइड राइस बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम चिकन
  • पके हुए चवाल 2 कप
  • 1 कप बारीक कटे हुए प्याज
  • 1 कप बारीक कटे हुए शिमला मिर्च
  • बारीक कटे हुए लहसुन 6 कली
  • 2 यारी मिर्च बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच रेड चिली सॉस
  • 1 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच विनेगर
  • 1 चम्मच टमाटर सॉस
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • स्वाद मुताबिक नमक
  • 1 टिस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टिस्पून काली मिर्च
  • 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 कप कटे हुए हरी प्याज

कैसे करें तैयार

  • इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को तैयार करेंगे जिसके लिए सबसे पहले  चिकन में अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे इसके बाद इसे डीप फ्राइड कर लेंगे
  • इसके बाद एक पेन में ऑयल डालकर लहसुन और हरी मिर्च को इसमे डालेंगे इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का सा पकाएंगे
  • जब ये हल्का सा पक जाएंगे तो इसमें चिकन और पके हुए चावल को डालेंगे और फिर इसमें रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनगर डालेंगे इसके बाद इसमें नमक, लाल मिकढ़ पाउडर,  काली मिर्च पाउडर नमक डाल कर अच्छे से पकाएंगे
  • अब इसमें हरे प्याज डालकर इसे गरमागरम सर्व करेंगे

Back to top button