लाइफ स्टाइल

बच्चों को पसंद नहीं है लौकी, इस ट्रिक से अन्य पकवानों में छुपाएं…

WhatsApp Group Join Now

घर में सब्जी में यदि लौकी बनी हो तो बच्चे मुंह बनाने लगते हैं. बच्चे ही क्या कुछ बड़ों को भी लौकी खाना पसंद नहीं होता है. लेकिन लौकी स्वास्थ्य से भरपूर गुणों का खजाना है. अकेली लौकी कई रोंगों को दूर करने की ताकत रखती है. ऐसे में इस स्वास्थ्य वर्धक सब्जी को आपको बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. यदि बच्चे लौकी की सब्जी नहीं खाते हैं तो उन्हें इस ट्रिक से असानी से लौकी खिला सकते हैं. मजेदार बात ये है कि बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि इसमें लौकी पड़ी है और वो स्वाद लेकर खाएंगे. आप लौकी को रोटी, पराठा या पास्ता में डाल सकते हैं और बच्चों को पता भी नहीं चलेगा. जानिए बच्चों को लौकी खिलाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Images 2025 08 14t152702. 093

बच्चों को लौकी खिलाने का आसान तरीका

आटे में गूंथ लें लौकी- बच्चों को लौकी खिलाना चाहते हैं तो इसका पहला और सबसे आसान तरीका है कि लौकी को उबाल लें. केवल 1-2 सीटी में लौकी अच्छी तरह गल जाती है. अब इसे ठंडा होने दें और मिक्सी में पीसकर आटे में गूंथ लें. लौकी का अपना कोई स्वाद नहीं होता है. आप इसे पीसकर किसी भी चीज में मिला सकते हैं. लौकी के गूंथे हुए आटे से रोटी बना सकते हैं. आप इससे पनीर का पराठा, चीज का पराठा या आलू का स्टफिंग पराठा बना सकते हैं.

लौकी को पास्ता और मैकरोनी में मिलाएं- पास्ता या मैकरोनी बच्चों को खूब पसंद होती है. आप इसमें लौकी पीसकर मिक्स कर सकते हैं. इसमें उबली हुई लौकी को अच्छी तरह से पील लें और व्हाइट सॉस पास्ता या फिर रेड सॉस पास्ता की ग्रेवी में मिला दें. बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि उनकी फेवरेट डिश में लौकी पड़ी है.

सब्जी की ग्रेवी में डाल दें लौकी- कुछ सब्जियां बच्चों को बहुत पसंद होती हैं. आप उनकी ग्रेवी में लौकी को पीसकर मिला सकते हैं. छोले, राजमा और पनीर की ग्रेवी में लौकी पीसकर मिक्स कर सकते हैं. इससे स्वाद में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा और ग्रेवी में गाढापन भी आ जाएगा.

Back to top button