बच्चों का बेहद पसंदीदा है पिज्जा पराठा, बस इस रेसिपी का करें इस्तेमाल
Homemade pizza paratha recipe: यदि आप अपने बच्चों को पिज्जा का स्वाद देना चाहते हैं, लेकिन बिना ओवन का इस्तेमाल किए, तो वायरल पिज्जा पराठा रेसिपी एकदम आपके लिए है! यह रेसिपी न सिर्फ़ बच्चों को बहुत पसंद आती है, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है। अब आप घर पर ही क्रिस्पी पराठा पिज्जा तैयार कर सकते हैं और बच्चों को जंक फूड से बचा सकते हैं। यह स्वाद में तो कमाल की होती ही है, आपकी सारी क्रेविंग को भी शांत कर देता है। तो आइए, जानते हैं सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही पिज्जा पराठा रेसिपी को आसान ढंग से घर पर आप किस तरह बना सकते हैं और बच्चों को खुश कर सकते हैं।

पिज्जा पराठा बनाने के लिए सामग्री:
– 2 कप गेहूं का आटा (रोटी के लिए)
– 2-3 चीज़ स्लाइस
– 1 चम्मच मेयोनीज़
– स्वादानुसार नमक
– आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1-2 चीज़ क्यूब्स (कद्दूकस किए हुए)
– शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, कॉर्न (आपकी पसंद के मुताबिक वेजीटेबल्स)
– आधा कप मोज़रेला चीज़
– ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स
– बटर
विधि: सबसे पहले, रोटी के लिए नॉर्मल आटा गूंथ लें। फिर आटे की बड़ी लोई बनाएं और उन्हें बेल लें। अब इन्हें बेलें और बीच में एक चीज़ स्लाइस डालकर लोई को बंद करें और उसे फिर से बेल लें।

