लाइफ स्टाइल

बच्चों को बिना अनहेल्दी खिलाए ही पूरी करें उनकी विश, बनाएं ये ठंडी-ठंडी चॉकलेट आइसक्रीम

Recipe of Chocolate Bar ice cream: बच्चे हों या बड़े, आइसक्रीम को बहुत शौक से खाते हैं बच्चों की खासतौर पर यह फेवरेट होती है गर्मी में हमेशा अधिकांश लोगों के घरों में आइसक्रीम रखी मिलती है इसे अक्सर डिनर के बाद भी खाना पसंद किया जाता है लेकिन बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम हेल्दी नहीं होतीं और कई बार लोग इन्हें खाकर बीमार हो जाते हैं यदि आपको बच्चों और अपनी स्वास्थ्य का ख्याल है तो घर पर हेल्दी चॉकलेट बार बनाएं यह टेस्टी होने के साथ ही न्यूट्रीशन से भरपूर होती है

Images 96 2

WhatsApp Group Join Now

चॉकलेट बार बनाने के लिए सामग्री:
1 कप मखाना
½ कप भीगे हुए बादाम
4 चम्मच शहद
1 कप मिल्क पाउडर
1 गिलास दूध
4–5 बूंद वेनिला एसेंस
200 ग्राम डार्क चॉकलेट
4 चम्मच नारियल का तेल

चॉकलेट बार आइसक्रीम बनाने की विधि: सबसे पहले एक कटोरी में भीगे हुए बादाम और मखानों को दूध में 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें बाद में इसे निकालकर मिक्सी में डालें साथ में मिल्क पाउडर, शहर और वेनिला एसेंस भी ब्लेंड करें जब यह मिक्सचर तैयार हो जाए तो आइसक्रीम मुकदमा में स्टिक के साथ इसे डालें और 12 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें अब एक कटोरी में डार्क चॉकलेट लें और उसमें नारियल का ऑयल मिला दें इसे 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में हीट करें ताकि चॉकलेट पिघल जाए अब आइसक्रीम को फ्रीजर से निकालें और चॉकलेट में डुबोकर दोबारा आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें जब चॉकलेट ठोस हो जाए तो सर्व करें 

यह आइसक्रीम है सेहतमंद
घर पर बनाई गई चॉकलेट बार आइसक्रीम केमिकल फ्री है इससे किसी को हानि नहीं होता है इसमें डाली गई सामग्री स्वास्थ्य का खजाना है मखाने प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो हड्डी को मजबूत बनाते हैं बादाम दिमाग के लिए अच्छे हैं इससे याददाश्त मजबूत बनती है शहद से बीमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होने से बच्चों की ग्रोथ होती है, डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे फ्री रेडिकल समाप्त होते हैं और कोकोनट ऑयल में हेल्दी फैट होते हैं जिससे दिल की स्वास्थ्य दुरुस्त रहती है 

Back to top button