लाइफ स्टाइल

डाक सेवक पदों की भर्ती के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुल गई सुधार विंडो

डाक विभाग की डाक सेवक पदों की भर्ती के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खुल गई. इसके अनुसार पंजीकरण 5 अगस्त को बंद हो चुके हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 8 अगस्त तक खुली रहेगी.

Trending Videos

Download 2024 08 06t143047. 116

WhatsApp Group Join Now

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 द्वारा 23 डार्क सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरा जाना है. इसमें राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, यूपी में 4,588, छत्तीसगढ़ में 1,338 और मध्य प्रदेश में 4,011 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन विंडो सोमवार 5 बजे बंद हो चुकी है. वहीं आज 6 अगस्त से इसकी आवेदन विंडो बंद हो चुकी है.

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के आवेदन पत्र में ऐसे करें बदलाव

जिन उम्मीदवारों को ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है. यदि वे उसमें परिवर्तन करना चाहते हैं, तो इन चरणों के जरिए कर सकते हैं.

  • भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर मौजूद इण्डिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगइन करना होगा.
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • आवेदन पत्र की जांच करें और जहां जरूरी हो वहां बदलाव करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

चयन प्रक्रिया में संगठन द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मेरिट सूची मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10 वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड/पॉइंट्स को अंकों में परिवर्तित करने के आधार पर 4 दशमलव की सटीकता के साथ फीसदी में तैयार होगी. बता दें कि पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से प्रारम्भ हुई जो कि 5 अगस्त तक रही. अधिक संबंधित जानकारी के लिए इण्डिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देखें.

Back to top button