लाइफ स्टाइल

CUET UG 2024: इस आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

CUET UG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)  जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए तैयार है. एक बार हॉल टिकट जारी होने के बाद, आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in, nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

Newsexpress24. Com cuet ug 2024 bpsc ad 2023 1

WhatsApp Group Join Now

CUET UG 2024 का आयोजन  15, 16, 17 और 18 मई 2024 को पेन-एंड-पेपर फॉर्मेट में और 21, 22 और 24 मई को सीबीटी मोड में किया जाएगा. एनटीए ने पहले ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है.एग्जाम सिटी स्लिप अभी 15 से 18 मई तक आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है. बता दें, सीयूईटी का एडमिट कार्ड 2024 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय, तिथि और समय और अन्य परीक्षा की डिटेल्स शामिल हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड सरकारी आईडी सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी.

जानें परीक्षा पैटर्न के बारे में

सेक्शन  I A एक भाषा का पेपर है – 50 प्रश्नों में से 40 प्रश्नों को 45 मिनट में हल करना होगा. सेक्शन I B के लिए भी 50 प्रश्नों में से 40 प्रश्नों को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा.  सेक्शन II में डोमेन सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां समय अवधि सब्जेक्ट के आधार पर भिन्न हो सकती है.  सेस्शन III, जनरल परीक्षा में आपको 60 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. बता दें, सीयूटीईटी के प्रश्नों का फॉर्मेट बोर्ड परीक्षा के प्रश्नों से अलग होगा.

CUET UG के प्रश्नों को हल करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

CUET UG के उन प्रश्नों को चुनें जिनके उत्तर के बारे में आप आश्वस्त हैं और बहुत तेजी से उत्तर दे सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा, लेकिन जल्दबाजी में गलत उत्तर देने से बचें.

वहीं परीक्षा को हल करने से पहले दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. बता दें, परीक्षा में  ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं. जल्दबाजी में ढिलाई से गलतियाँ करने या ताबड़तोड़ अनुमान लगाने से बचें. इसी के साथ परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझने होने के लिए कई मॉक टेस्ट को सॉल्व कर सकते हैं.

Back to top button