लाइफ स्टाइल
DDA Stage-2 exam: चरण-2 परीक्षा दो पालियों में इस दिन होगी आयोजित
DDA ASO, JSA Stage II exam: दिल्ली विकास प्राधिकरण ( DDA ) ने सहायक अनुभाग अधिकारी और जूनियर सचिवालय सहायक (ASO/JSA) के पदों के लिए चरण-2 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा चुका है. चरण-2 परीक्षा दो पालियों में 28 और 29 सितंबर को आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक होगी.

WhatsApp Group
Join Now
Trending Videos
बता दें कि स्टेज-1 की परीक्षा के बाद स्टेज-2 की परीक्षा के लिए कुल 7003 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. स्टेज-2 की परीक्षा के लिए उम्मीदवार परीक्षा से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “डीडीए ने सहायक अनुभाग अधिकारी और जूनियर सचिवालय सहायक के पद के लिए स्टेज- II (सीबीटी परीक्षा और कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट) के लिए अनंतिम रूप से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया. शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 18.03.2024 और 19.03.2024 को प्रकाशित की थी.” बता दें कि भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 687 रिक्तियों को भरना है.
DDA ASO, JSA Stage II exam: अनुसूची डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘नौकरियां’ टैब पर जाएं.
- एएसओ/जेएसए स्टेज II परीक्षा अनुसूची 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

