लाइफ स्टाइल

देबिना अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दही में मिलाती है ये दो चीजें

Skin Care: आज के समय में बहुत से लोग चेहरे पर निखार (Skin Glow) लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं कुछ तो ऐसे हैं जो चिकित्सक से लेकर घरेलू तरीकों तक का सहारा ले लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आता इसके साथ ही हर कोई अपनी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाना चाहता है, खासकर टीवी और फिल्म अभिनेत्रियों जैसी यदि आप भी उन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि बिना केमिकल (Chemicals) के सुंदर स्किन मिले, तो आपको बता दें कि टीवी और फिल्म अदाकारा देबिना बोनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने चेहरे पर होममेड DIY (Homemade DIY Face Mask) मास्क लगाती नजर आ रही हैं आइए जानते हैं कि देबिना अपनी स्किन को ग्लोइंग (Glowing) बनाने के लिए दही में कौन-सी दो चीजें मिलाकर इस्तेमाल करती हैं

Download 2025 09 21t174145. 443

WhatsApp Group Join Now

होममेड़ DIY मास्क | Homemade DIY Mask

मास्क बनाने के लिए सामग्री

देबिना बोनर्जी (Debina Bonnerjee) अपनी स्किन पर किसी भी केमिकल प्रोडक्ट (Chemical Product) का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि केवल नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • दही
  • गुलाब जल
  • हल्दी

इस तरह बनाएं DIY मास्क

देबिना बोनर्जी ने वीडियो के जरिए कहा कि वह इस मास्क (Face Mask) को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ग्रीक (Greek Yogurt) योगर्ट (दही) लेती हैं फिर उसमें थोड़ा-सा गुलाब (Rose Water) जल डालती हैं और अंत में चुटकी भर हल्दी (Turmeric) मिलाती हैं तीनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को अपनी साफ त्वचा पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें इससे त्वचा में नैचुरल ग्लो (Natural Glow) आता है और स्किन हेल्दी दिखती है

 

Back to top button