लाइफ स्टाइल

DFCCIL Recruitment 2025: डीएफसीसीआईएल में 642 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन तिथि

DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (DFCCIL) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 642 पदों की घोषणा की है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Train 1735279394

WhatsApp Group Join Now

नोटिफिकेशन के अनुसार, औनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होगी और आवेदन की आखिरी तिथि 16 फरवरी 2025 है.

DFCCIL Recruitment 2025: जरूरी तिथियां

कार्यक्रम तारीख
DFCCIL नोटिफिकेशन 2025 13 जनवरी 2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 18 जनवरी 2025 (4:00 PM)
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 16 फरवरी 2025 (11:45 PM)
आवेदन शुल्क की आखिरी तिथि 16 फरवरी 2025
आवेदन सुधार विंडो 23-27 फरवरी 2025
DFCCIL CBT 1 परीक्षा तिथि अगस्त 2025
DFCCIL CBT 2 परीक्षा तिथि अगस्त 2025

DFCCIL Recruitment: चयन प्रक्रिया

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर मैनेजर और एक्जिक्यूटिव स्टाफ के लिए चयन प्रक्रिया भिन्न-भिन्न होगी. निम्नलिखित विवरण देखें:

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): अभ्यर्थियों को दो कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) पास करना होगा, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), डॉक्यूमेंट्स सत्यापन और मूल्यांकन परीक्षण होगा.
  • जूनियर मैनेजर और एक्जीक्यूटिव: चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 शामिल है, इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और चिकित्सीय परीक्षा होगी.

DFCCIL Recruitment Notification 2025: औनलाइन डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट (dfccil.com) पर जाएं.
  • नवीनतम अधिसूचना पर जाएं.
  • अब डीएफसीसीआईएल भर्ती अधिसूचना 2025 विकल्प लिंक पर क्लिक करें.
  • डीएफसीसीआईएल भर्ती अधिसूचना 2025 डाउनलोड करें.
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.

Back to top button