लाइफ स्टाइल

यहाँ से करें MBA, बेहद उज्वल हो जाएगा आपका भविष्य

MBA Placement: ग्रेजुएशन के बाद अक्सर लोगों को चिंता रहती है कि कहां से MBA की पढ़ाई करें, जहां उनका भविष्य उज्जवल रहे इसके लिए हर युवाओं को ऐसे कॉलेज की तलाश होती है, जहां प्लेसमेंट के जरिए टॉप कंपनियों में जॉब मिल जाए हम आपको एक ऐसे ही कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से पढ़ाई करने पर टॉप कंपनियों में जॉब मिलने की आसार बढ़ जाती है यदि आपको भी ऐसे कॉलेज की तलाश है, तो इसके बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं

Images 2025 01 09t164901. 938

WhatsApp Group Join Now

वर्ष 1972 में जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (JNTU) की स्थापना की गई इसके बाद साल 2008 में जेएनटीयू को तीन स्वतंत्र विश्वविद्यालयों जेएनटीयू हैदराबाद, जेएनटीयू काकीनाडा और जेएनटीयू अनंतपुर में विभाजित किया गया जेएनटीयूए के पास वर्तमान में चार कंपोनेंट्स कॉलेज हैं, जिनके अतिरिक्त यह 98 संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज, 33 फार्मेसी कॉलेज, और 29 स्टैंड-अलोन एमबीए/एमसीए कॉलेजों का भी संचालन करता है अपनी स्थापना के समय से ही जेएनटीयूए ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मानकों को विकसित करने और इसे बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है

एडमिशन पाने की योग्यता
MBA में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ग्रेजुएट लेवल पर गणित विषय के साथ या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए या तीन वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

ऐसे मिलेगा दाखिला
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) द्वारा आयोजित एकीकृत सामान्य प्रवेश परीक्षा (ICET) में प्राप्त मेरिट के आधार पर की जाती है ICET के संयोजक उम्मीदवारों को उनकी रैंक और मेरिट के मुताबिक प्रवेश दिया जाता है

इन टॉप कंपनियों में मिलती है नौकरी
वर्ष 2024 में जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी अनंतपुर (जेएनटीयूए) के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने बहुत बढ़िया प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज किया विद्यार्थियों को इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL), ओरेकल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे कैंपस प्लेसमेंट के जरिए जॉब मिली है

Back to top button