लाइफ स्टाइल

ठंड के दिनों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते वक्त बिल्कुल न करें ये काम

ट्रैक्टर किसानों का आधुनिक युग में सच्चा साथी है जिसकी सहायता से खेती के लगभग सभी काम सरलता से पूरे किए जा सकते हैं ऐसे में ट्रैक्टर को हमेशा अपडेट रखना चाहिए वैसे तो गर्मी के मौसम में ट्रैक्टर में ओवर हिटिंग की परेशानी अधिक होती है, लेकिन यदि ठीक से देखभाल नहीं की जाए तो ठंड के दिनों में भी ट्रैक्टर ओवरहीट होकर बंद हो सकता है ट्रैक्टर के गर्म होने का असर सीधा इंजन पर पड़ता है, जिसके कारण ट्रैक्टर के इंजन की लाइफ कम हो जाती है और इंजन शीघ्र खराब हो सकता है यदि ठंड के दिनों में भी आपका ट्रैक्टर अधिक गर्म होता है तो समझ जाना चाहिए कि यह इंजन के खराब होने का संकेत है ऐसे में हमें ट्रैक्टर के ओवरहीट होने का कारण और उसके निवारण के तरीका पर ध्यान देना चाहिएतो आइए ट्रैक्टर मैकेनिक से जानते हैं कि आखिर ट्रैक्टर को ओवरहीट होने से कैसे बचाए?

Eaaii tarakatara sakataka tasavara 22a88d9aa15ecc41436320792e9b0ae0

WhatsApp Group Join Now

ट्रैक्टर मेंटेनेंस के क्षेत्र में 30 वर्ष का अनुभव रखने वाले अखिलेश चौधरी बताते हैं कि ट्रैक्टर में इंजन मुख्य पार्ट्स होता यदि इंजन में खराबी आती है तो ट्रैक्टर को स्टार्ट करने में काफी कठिनाई होती है इंजन खराब होने पर ही ट्रैक्टर ओवरहीट होने लगता है साथ ही इसके कई अन्य कारण भी हैं जिसकी वजह से ट्रैक्टर ओवरहीट होने लगता है ट्रैक्टर में ओवरहीटिंग की परेशानी होने के प्रमुख कारणों में कूलिंग सिस्टम की परेशानी ,इंजन की परेशानी ,लोड अधिक होना, फ्यूल सिस्टम की परेशानी ,एयर फ्लो में गंदगी जमा होना शामिल है

इन 6 बातों का रखें ध्यान

  • रेडिएटर और कूलिंग सिस्टम की नियमित सफाई करें
  • कूलेंट और इंजन ऑइल का स्तर ठीक रखें
  • फैन बेल्ट और वाटर पंप की जांच कराएं
  • समय-समय पर ट्रैक्टर की सर्विसिंग करवाएं
  • अच्छी गुणवत्ता वाले ईंधन और ऑइल का इस्तेमाल करें
  • इंजन पर अत्यधिक लोड न डालें

Back to top button