भूल कर भी न करें ये काम, वरना हर शुभ कार्य बदल जाएगा अशुभ में…
गुमला। गुमला के आंजन धाम को हनुमान जी का जन्म स्थली माना जाता है। यहां माता अंजनी के गोद में हनुमान जी बाल स्वरूप में विराजमान हैं। यह जिला मुख्यालय से लगभग 19 किमी की दूरी पर स्थित है। यह आंजन धाम प्रकृति की सुंदर वादियों एवं ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित है। मंदिर के चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे, जंगल, पहाड़ जो आंजन धाम की शोभा बढ़ाते हैं। यहां मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा अर्चना की जाती है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का चालीसा पाठ, महाआरती, महा भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में भक्त हनुमान जी के दर्शन को जिला सहित दूसरे राज्यों से भी आते हैं।

मंगल गुनाह होता है दूर
आंजन धाम मंदिर के पुजारी केदारनाथ पांडे ने लोकल 18 को कहा कि मंगलवार का दिन हनुमान जी का प्रिय दिन है और इनके भक्तों के लिए भी यह दिन बहुत ही खास होता है। मंगल ग्रह उग्र ग्रह होता है, मंगलवार के दिन यह दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने से और उपवास करने से मंगल शांत होते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान जी का पूजन करने से मंगल गुनाह दूर होता है और ग्रह भी शुभ फल देते हैं।
मंगलवार को दिन नहीं करें ये काम
वहीं मंगलवार के दिन हमें कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा जीवन में जीवन भर भारी हानि उठाना पड़ सकता है। मंगल जब नाराज होते हैं,तो आदमी जीवन में भारी परेशानियां के अंबार से घिर जाता है। इसलिए मंगलवार के दिन तन और मन से सात्विक रहना चाहिए। मंगलवार के दिन ऋण नहीं लेना चाहिए। इस दिन भूलकर गलती से भी मीट-मांस, मछली, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन मंगलवर्तियों को फलाहार में रहना चाहिए। इस दिन नमक का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन व्यभिचार से भी दूरी बनानी चाहिए। साथ ही बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। बड़े भाई से भी टकराव नहीं करना चाहिए।
मंगलवार के दिन तो विशेष रूप से वाद-विवाद से भी दूर रहना चाहिए। आप कितना भी पूजा कर लें लेकिन बड़ों का अपमान करेंगे तो यह गुनाह दूर नहीं होगा। यदि आप हनुमान जी के भक्त हैं तो बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान करें, हनुमान जी की कृपा आप पर जीवन भर बनी रहेगी। साथ ही मंगलवार के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी आदि नहीं काटने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आदमी के जीवन में 8 महीने की उम्र कम हो जाती है।साथ ही धन, बुद्धि और मस्तिष्क पर अशुभ असर पड़ता है।

