शारदीय नवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

अभी शारदीय नवरात्रि आने वाली है जो कि देवी साधना का महापर्व माना गया है इस दौरान माता रानी की पूजा अर्चना और व्रत कर भक्त शुभ फलों को प्राप्त कर सकते हैं इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुरुआत 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से हो रहा है और इसका समाप्ति 12 अक्टूबर दिन शनिवार को हो जाएगा. ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि के दिनों में किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा माता रानी नाराज़ हो सकती हैं तो आइए जानते हैं.
शारदीय नवरात्रि में न करें ये गलतियां—
नवरात्रि के दिनों को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है ऐसे में इस दौरान भूलकर भी मांस, मदिरा, लहसुन प्याज आदि का सेवन न करें ऐसा करने से देवी नाराज़ हो सकती है इस दौरान वाद टकराव या फिर झगड़ा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मक असर जीवन पड़ता है. नवरात्रि के दिनों में किसी को भी गलत शब्द नहीं बोलना चाहिए ना ही मन में बुरे विचार लाने चाहिए अन्यथा पाप लगता है इस दौरान बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें उनका अनादर भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
नवरात्रि के दिनों में घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए बल्कि उसे कुछ न कुछ दान जरूर करें. इसके अतिरिक्त यदि आप अखंड ज्योत जलाते हैं तो घर को खाली नहीं छोड़े. साथ ही मां दुर्गा की दो समय आरती जरूर करें. उपवास करने वाले लोग शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें और घर की साफ सफाई जरूर करें.

