लाइफ स्टाइल

Shardiya Navratri 2024: व्रत में फलों के सेवन करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

नवरात्रि के दिनों में काफी सारे भक्त पूरे नौ दिन का व्रत करते हैं. जिसमे वो सिर्फ़ फलाहार खाकर ही पूरा दिन गुजारते हैं. व्रत के दिनों में सात्विक भोजन करते समय भी कुछ सावधानियों को रखना महत्वपूर्ण होता है. जैसे कि यदि आप फल खा रहे हैं तो महत्वपूर्ण है कि इन बातों का ध्यान रखें. नहीं तो व्रत के दौरान तबियत बिगड़ने के चांस हो सकते हैं.

 

Tips for staying healthy during shardiya navratri 2024

WhatsApp Group Join Now

फल खाने के बाद पानी ना पिएं

फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. इससे डाइजेशन बिगड़ने का डर रहता है. खासतौर पर जब आप खीरा, तरबूज, खरबूज, अंगूर, संतरा जैसे रसीले, पानी वाले फल खा रहे हों तो सबसे अधिक सावधानी रखनी चाहिए. हालांकि सेब, केला जैसे फलों को खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए.

फल खाने का सबसे ठीक समय

साइंटिफिक ढंग से देखा जाए तो फल खाने के सारे समय ठीक है. लेकिन आयुर्वेद में फल खाने के लिए दिन का समय ठीक माना गया है. साथ ही फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए. सेब से लेकर केला, अनार, तरबूज, खरबूज जैसे सारे फल व्रत में यदि खा रहे हैं तो हल्का कुछ स्नैक्स जैसे कि ड्राई फ्रूट्स वगैरह खाने के बाद ही खाएं.

खट्टे और मीठे फलों को ना करें मिक्स

कोशिश करें कि अधिक फलों को मिक्स करके ना खाएं. खासतौर पर फल यदि खट्टे और मीठे हैं तो दोनों को भिन्न-भिन्न ही खाना चाहिए. एक साथ एक स्वाद वाले फलों को ही खाएं.

छिलका सहित खाएं

जिन फलों के छिलके उतारना महत्वपूर्ण नहीं उन्हें छिलका सहित खाना ही लाभ वाला होता है. जैसे कि सेब, इसके छिलके सहिद खाना फाइबर की अधिक मात्रा शरीर को देता है.

फल खाकर ना बिताएं पूरा दिन

अगर आप नौ दिन का व्रत हैं तो सिर्फ़ फल खाकर पूरा दिन ना बिताएं. फलों में फ्रक्टोज होता है जो नेचुरल शुगर होता है और लगातार फलों का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. इसलिए फलों के साथ कुछ फलाहारी अनाज जैसे कूट्टू, सिंघाड़ा या साबुदाने को भी खाएं.

Back to top button