लाइफ स्टाइल

बर्तन धोते वक्त न करें ये गलतियां

WhatsApp Group Join Now

Tips and tricks, सभी घरों में बर्तन धोना रोजमर्रा के कामों में से एक है, हर घर का ये तो महत्वपूर्ण काम है ही लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारे बर्तनों को हानि भी पहुंचा सकती हैं या हमारी भी स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं तो आइए जानते हैं ऐसी ही पांच आम गलतियों के बारे में जो बर्तन धोते समय अक्सर की जाती हैं क्या आप भी तो नहीं कर रहीं ये ही गलतियां?

Download 2025 04 17t183600. 423

1. बहुत अधिक डिशवॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल
अगर आप ऐसा सोचती हैं कि अधिक लिक्विड मतलब अधिक सफाई, तो ऐसा एकदम भी नहीं है आवश्यकता से ज़्यादा साबुन इस्तेमाल करने से उसे धोने में अधिक पानी लगता है, और यदि साबुन पूरी तरह से साफ न हो तो वह बर्तनों पर रहकर स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है

2. गंदे स्पंज या स्क्रबर से बर्तन धोना
स्क्रबर या स्पंज को लंबे समय तक इस्तेमाल करना और उसे साफ न रखना एक बड़ी गलती है यह बैक्टीरिया का घर बन सकता है, जिससे साफ किए गए बर्तन भी संक्रमित हो सकते हैं इसे हर सप्ताह बदलें या गरम पानी में डालकर कीटाणुमुक्त करें

3. बर्तनों को धोने के बाद अच्छे से न सुखाना
धोने के बाद बर्तनों को तुरंत तौलिए से न पोंछकर यदि उन्हें गीला ही छोड़ दिया जाए तो उन पर फंगस या बैक्टीरिया पनप सकते हैं प्रयास करें कि बर्तन पूरी तरह से सूख जाएं या साफ कपड़े से पोंछकर रखें

4. एल्युमिनियम और लोहे के बर्तनों को पानी में अधिक देर भिगो कर रखना
अगर आप इन बर्तनों को देर तक पानी में छोड़ देती हैं, तो वे जंग लग सकते हैं या उनकी चमक चली जाती है इन्हें धोते ही सुखाना और साफ करना बेहतर होता है

5. गर्म बर्तनों को तुरंत धोना
गरम तवे या कड़ाही को तुरंत ठंडे पानी में डालना एक आम गलती है इससे बर्तन की कोटिंग खराब हो सकती है या वह टूट भी सकता है बर्तन को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर धोएं

 

Back to top button