लाइफ स्टाइल
Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू, हर मौके के लिए हैं परफेक्ट
Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: त्योहारों का दिन हो या बच्चों की टिफिन की तैयारी, ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू हर टाइम के लिए बेस्ट है। ये स्वाद में लाजवाब और स्वास्थ्य के लिए भी लाभ वाला है। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इनको बनाने में बहुत अधिक मेहनत नहीं लगती है। कम समय में तैयार होकर ये लड्डू लंबे समय तक आप स्टोर करके रख सकते हैं। ऐसे में आपको चाहे त्योहार की मिठाई बनानी हो, यात्रा में ले जाने के लिए कुछ हेल्दी पैक करना हो, या फिर रोज शाम की चाय के साथ कुछ मीठा खाने का मन हो, ये हर लड्डू हर मौके के लिए परफेक्ट होगी।

WhatsApp Group
Join Now
ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 2 कप
- खजूर – 1 कप (बीज निकाले हुए और बारीक कटे)
- काजू – ¼ कप (कटे हुए)
- बादाम – ¼ कप (कटे हुए)
- पिस्ता – 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
- किशमिश – 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- घी – 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई गरम करें, फिर उसमें कद्दूकस किया नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें।
- अब उसी कढ़ाई में घी डालें और कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश हल्का सा भून लें। फिर खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- भुने हुए ड्राई फ्रूट्स में खजूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अगर आपको लड्डू का मिश्रण अधिक सूखा लगे तो थोड़ा सा और घी डाल सकते हैं।
- अब इसमें भुना हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- जब मिश्रण हल्का गुनगुना रहे, तब हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें।
- तैयार लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और टेस्ट का मजा लें।

