DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ने 615 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन के लिए फटाफट पढ़ें ये खबर
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 615 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2025 के अनुसार निकाली गई है. औनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होगी और 16 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी. इच्छुक
और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कुल 615 पद के लिए निकली भर्ती
डीएसएसएसबी भर्ती 2025 के अनुसार विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में प्रमुख पदों में 114 केयरटेकर, 93 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, 78 असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर, 58 मेसन, 52 फॉरेस्ट गार्ड, 50 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकैनिकल), 11 स्टैटिस्टिकल क्लर्क और 9 असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर शामिल हैं. इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट (यूनानी), टेक्निकल सुपरवाइजर और अन्य पदों को मिलाकर कुल 615 पद भरे जाएंगे.
विभाग: दिल्ली सरकार
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 18 अगस्त 2025, दोपहर 12 बजे
आवेदन की आखिरी तिथि: 16 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे
आधिकारिक वेबसाइट: dsssb.delhi.gov.in
कुल पदों की संख्या: 615 पद

