लाइफ स्टाइल

करेले की कड़वाहट के कारण मुंह बनाते हैं घर वाले, तो इन टिप्स से दूर कर सकते हैं कड़वाहट

How to reduce bitterness from bitter gourd: करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह सब्जी बहुत लाभ वाला है इससे खून साफ होता है, बॉडी डिटॉक्स होती है, स्किन पर ग्लो आता है, शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और वजन कम करने में सहायता मिलती है लेकिन इसके बाद भी लोग करेले को खाने से बचते हैं इसके कड़वेपन को घरेलू उपायों से बहुत सरलता से कम किया जा सकता है

Images 55 1

WhatsApp Group Join Now

नमक लगाकर रखें
अगर करेले के कड़वेपन को दूर करना है तो करेले को अच्छे से धो लें अब इस पर नमक को रगड़ें आप करेले को काटकर भी इस पर नमक लगाकर रख सकते हैं या नमक के पानी में भी भिगोकर रख सकते हैं ऐसा 20 से 30 मिनट तक करें और इसके बाद करेले को पकाएं उसकी सारी कड़वाहट दूर हो जाएगी

दही या छाछ का करें इस्तेमाल
दही का खट्टापन करेले की कड़वाहट को दूर करने में मददगार है आप करेले पर दही को आधे घंटे से 1 घंटे तक लगाकर रख सकते हैं दही में कुछ मिलाए नहीं इससे यह करेले के कड़वेपन को खींच लेगी और करेला खाने लायक हो जाएगा यदि आपको भरवां करेले बनाने हैं तो करेले को अच्छी तरह काटकर उसके बीज निकाल लें और 30 मिनट के लिए खट्टी छाछ में भिगोकर रख दें बाद में पानी से धो लें कड़वाहट गायब हो जाएगी

नींबू या अमचूर डालें
नींबू हो या अमचूर पाउडर दोनों ही खट्टे होते हैं इससे भी करेला अपनी कड़वाहट को छोड़ देता है सबसे पहले करेले को धोकर काट लें अब एक कटोरा लें, उसमें पानी भरें और नींबू का रस या अमचूर पाउडर मिला लें इसमें 20 मिनट तक करेले को भिगोकर रखें इसके बाद पानी को फेंक दें और करेले की सब्जी बनाएं इसका टेस्ट नॉर्मल हो जाएगा और हर कोई इसे बिना नखरे दिखाए खाने लगेगा 

छिलके हटाकर उबालें
करेले की कड़वाहट सबसे अधिक उसके छिलके में होती है यह इतना कड़वा होता है कि इसे कोई बर्दाश्त नहीं कर पाता इसलिए जब भी करेला बनाना हो, इसका छिलका जरूर निकाल लें इसके बाद इसे नमक के पानी में उबालें इससे ना सिर्फ़ उसकी कड़वाहट कम होगी बल्कि वह कम समय में भी पकेगा

टमाटर-प्याज के साथ बनाएं
करेले की कड़वाहट को दूर करने के साथ ही इसकी टेस्टी सब्जी बनानी है तो इसमें प्याज, लहसुन और मसाले डालने के साथ ही टमाटर जरूर डालें टमाटर भी खट्टा होता है जिससे इसकी कड़वाहट दूर होती है वहीं प्याज और मसाले इसके टेस्ट को बैलेंस करते हैं और इसका स्वाद बेहतर होने लगता है

सिरका भी है मददगार
अगर घर में करेला खाना कोई पसंद नहीं करता है क्योंकि यह कड़वा होता है तो आप इस ट्रिक को भी अपना सकते हैं करेले को अच्छे से धोकर इसे काट लें अब एक कप पानी में आधा कप सिरका मिलाएं और इसमें करेले के टुकड़ों को 20 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें बाद में इसे छान लें करेला अपनी सारी कड़वाहट को निकाल बाहर फेंकेगा यदि अब आप इसकी सब्जी बनाकर सबको खिलाएंगे तो हर किसी की यह फेवरेट बन जाएगी

Back to top button