लाइफ स्टाइल

घर पर गुलाब पेड़ा बनाने की जाने आसान रेसिपि

Rose Peda Recipe: रोज पेड़ा या फिर गुलाब पेड़ा एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई है जो खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है गुलाब की खुशबू और स्वाद से भरपूर यह पेड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें अधिक समय भी नहीं लगता यदि आप इस रक्षाबंधन कुछ अलग और नया ट्राय करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए रोज पेड़ा से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है तो आइए जानते हैं गुलाब पेड़ा बनाने की आसान रेसिप

Download 14

WhatsApp Group Join Now

रोज पेड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मावा (खोया) – 2 कप
  • पिसी चीनी – 1 कप
  • गुलाब एसेंस – 3 से 4 बूंद
  • गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी या ताजी) – 2 बड़े चम्मच
  • गुलाब का शरबत – 2 बड़े चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता बारीक कटे हुए – 2 बड़े चम्मच गार्निश के लिए

 

रोज पेड़ा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर गरम करें और इसमें मावा डालकर धीमी आंच पर भूनें मावा को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं जब मावा का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और इसमें से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें
  • भुने हुए मावा को थोड़ा ठंडा होने दें और इसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं ध्यान रहे कि मावा बहुत अधिक गरम न हो, अन्यथा चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण पतला हो सकता है
  • अब इस मिश्रण में गुलाब का शरबत, गुलाब एसेंस, इलायची पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियां डालें इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक समान मिश्रण तैयार कर लें
  • तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे बराबर हिस्सों में बांट लें हर हिस्से को हथेलियों से गोल आकार दें और हल्का सा दबाकर पेड़े का आकार बना लें
  • तैयार पेड़ों के ऊपर बारीक कटे पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजावट करें
  • गुलाब पेड़े को प्लेट में रखकर तुरंत परोसें या फिर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में 7 से 8 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं

Back to top button