लाइफ स्टाइल

व्रत, पूजा या धार्मिक अवसरों पर बनाये सात्विक, स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी

भारत की रसोई में ग्रेवी का खास महत्व है सामान्यत: ग्रेवी में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल होता है, लेकिन व्रत, पूजा या धार्मिक अवसरों पर लोग प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं ऐसे समय में भी स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी बनाई जा सकती है, जो पूरी तरह से सात्विक होती है

Download 2025 09 11t103329. 974
WhatsApp Group Join Now

बेसिक ग्रेवी बनाने की विधि कुछ ऐसी है सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लें उसमें थोड़ी हरी मिर्च और अदरक डालकर मिक्सर में पीस लें अब कढ़ाही में घी या ऑयल गरम करें और उसमें जीरा डालें

जीरा तड़कने पर टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार) डालें इसे तब तक पकाएं जब तक ऑयल अलग न हो जाए अब इसमें उबले हुए आलू, पनीर या सब्जियां डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें

बिना प्याज-लहसुन की दूसरी लोकप्रिय विधि है दही ग्रेवी इसके लिए दही को अच्छे से फेंट लें कढ़ाही में थोड़ा सा घी गरम करके जीरा और हींग डालें, फिर दही डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं इसमें बेसन या कुट्टू का आटा भी मिलाया जा सकता है ताकि दही फटे नहीं यह ग्रेवी आलू और लौकी जैसी सब्जियों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है दही डालते समय आंच बंद कर दें और बर्तन ठंडा रखें अन्यथा दही फट जाएगा

थोड़ा रिच स्वाद चाहिए तो काजू का इस्तेमाल करें काजू को भिगोकर टमाटर और अदरक के साथ पीस लें इस पेस्ट को घी में भूनें और हल्के मसाले डालें यह ग्रेवी खासतौर से Paneer Curry, Aloo Kofta या Navratri Special Sabzi के लिए परफेक्ट रहती है कोई हैवी या रिच सब्जी बना रहे हैं तो काजू की ग्रेवी बहुत ऐड ऑन करती है स्वाद तो निखरता ही है, सब्जी में ठीक गाढ़ापन भी आता है और झोल बढ़िया बनता है

नारियल ग्रेवी (Coconut Based Gravy)- South Indian Style में बिना प्याज-लहसुन की ग्रेवी भी बनाई जा सकती है नारियल के बुरादे को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीसे इसे करी पत्ते और राई के तड़के के साथ पकाएं यह ग्रेवी Coconut Paneer Curry या Vegetable Stew जैसी डिश में खूब पसंद की जाती है इसके अतिरिक्त पोस्ता दाना से भी ग्रेवी बनायी जा सकती है दो चम्मच भिगोकर रख दें और मिक्सी में पीस लें बाद में मसाले के साथ इसे भूनें ये मसाले को रिच और ग्रेवी को गाढ़ा कर देगी

 

Back to top button