लाइफ स्टाइल

घर पर खुशबूदार मसाला चाय बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Masala Chay Video Recipe: मसाला चाय का नाम तो आपने कई बार सुना होगा. शायद किसी चाय की टपरी पर या फिर रेस्टोरेंट में बैठकर दोस्तों के साथ इसका स्वाद भी चखा होगा. लेकिन घर पर इसे ट्राई करने पर वो स्वाद नहीं आता है, जो आपको दुकान या फिर रेस्टोरेंट में मिल जाता है. बता दें कि मसाला चाय का स्वाद नॉर्मल चाय से काफी अलग होता है क्योंकि इसमें चाय पत्ती के साथ-साथ कई सारे गरम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जो चाय को एक बेहतरीन खुशबू और स्वाद देते हैं.

Newsexpress24. Com masala chai powder at home

WhatsApp Group Join Now

दरअसल घर पर मसाला चाय बनाते समय कई मसाले याद नहीं आते हैं. तो कई बार चाय में मसाला डालने का समय परफेक्ट नहीं होता है. जिसकी वजह से मसाला चाय का टेस्ट दुकान या रेस्टोरेंट जैसा नहीं आता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं घर पर खुशबूदार मसाला चाय पाउडर और मसाला चाय बनाने के तरीके के बारे में. बता दें कि इस रेसिपी को इंस्टाग्राम यूजर (@aartimadan) ने अपने एकाउंट पर शेयर किया है.

चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए सामग्री
चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए ½ कप हरी इलायची, 5 काली इलाइची, 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच लौंग, 2 दालचीनी के टुकड़े तीन-तीन इंच के, 1 छोटा टुकड़ा सौंठ, 1 जायफल, 1 चक्र फूल ले लें.

Back to top button