चमकती स्किन के लिए अपनाएं ये उपाय
Skin Care: गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा काफी फीकी पड़ जाती है। इसलिए हम सभी को इस मौसम में अपनी स्किन का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। जिससे हमारी स्किन को धूप से बचाया जा सके और त्वचा चिपचिपी और ऑयली ना दिखे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, गर्मी के मौसम में आप अपनी स्किन का ध्यान कैसे रख सकते हैं। जानिए उपाय-

चमकती स्किन के लिए अपनाएं ये तरीका (Skin Care)
1. सन बाथ
आपको गर्मियों में थोड़ी देर के लिए सन बाथ जरूर लेना चाहिए, लेकिन इससे पहले आप अपने चेहरे,गर्दन और पैरों पर एसपीएफ (SPF) क्रीम लगानी ना भूलें। एसपीएफ से आपका चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी और आप पिगमेंटेशन से बची रहेंगी।
2. पूरी नींद
रात को सोने से पहले कभी भी अपने चेहरे को साफ करना ना भूले। जैसे सोने से दिमाग ताजा होता है, उसी तरह त्वचा के लिए नींद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सोने से त्वचा जवां होती है और सोने से पहले आप जो भी अपने चेहरे पर लगाते हैं, वो उस पर खाने की तरह काम करता है।
3. ग्रीन सब्जियां
अच्छी त्वचा के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। सब्जियों के पत्तों में उपस्थित विटामिन सी, ए और ई त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। इसमें उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट्स नयी त्वचा बनने में आपकी सहायता करते हैं और गर्मियों में धूप से आपकी सुरक्षा भी करते हैं।
4.हाइड्रेट
इस मौसम में सभी को हाइड्रेट रहना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि गर्मियों में इसकी कमी हो तो हम डीहाइड्रेट हो सकते हैं। हमारे शरीर में पानी की कमी हुई तो हमें सनबर्न, सन स्ट्रोक, की परेशानी भी हो सकती है। हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। हमें मालूम होना चाहिए कि शरीर और त्वचा के लिए पानी ही सबसे बेहतरीन तरीका है।
5. एलोवेरा जेल
हमारी स्किन के लिए एलोवेरा बहुत लाभ वाला है इसलिए गर्मी के मौसम में एलोवेरा से त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आप सुबह मुंह धोने के बाद एलोवेरा को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें और इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा चमक उठेगा।

