लाइफ स्टाइल

जाने कब है गायत्री जयंती, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त…

 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माता गायत्री का जन्म श्रावण पूर्णिमा को हुआ था. हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन गायत्री जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है. गायत्री जयंती के दिन विधि- विधान से गायत्री माता की पूजा- अर्चना करनी चाहिए. आइए जानते हैं गायत्री जयंती डेट, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त…

Newsexpress24. Com gayatri jayanti 1654758435 11zon

WhatsApp Group Join Now

गायत्री जयंती डेट

  • इस वर्ष 31 अगस्त, 2023, गुरुवार को गायत्री जयंती मनाई जाएगी.

गायत्री जयंती मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि शुरू – अगस्त 30, 2023 को 10:58 ए एम बजे
  • पूर्णिमा तिथि खत्म – अगस्त 31, 2023 को 07:05 ए एम बजे

 

गायत्री जयंती पूजा- विधि

  • इस दिन सुबह शीघ्र उठकर स्नान कर लें.
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें.
  • मां गायत्री का ध्यान करें.
  • मां को पुष्प अर्पित करें.
  • गायत्री मंत्र का जप करें.
  • मां को भोग लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि ईश्वर को केवल सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है.

गायत्री मंत्र

  • ‘ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि. धियो यो न: प्रचोदयात्..

 

गायत्री जयंती का महत्व

  • हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है.
  • मां गायत्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.\
  • मां गायत्री वेदों की जननी हैं. गायत्री मां की पूजा करने से वेदों के शोध करने के बराबर फल मिलता है.

Back to top button