लाइफ स्टाइल

हाई हील्स पहनने से लड़कियों को हो सकती है ये दिक्कतें

Girls Avoid Wearing High Heels: आजकल तो फैशन का ही जमाना है खासकर लड़कियां हर एक फैशन को बहुत ही बारीकी से फॉलो करती हैं कपड़ों से लेकर, हेयर स्टाइल, इयरिंग्स, चूड़ियां, नेकलेस और हील्स तक में लड़कियां हर चीज सेलेक्ट करके ही पहनती हैं लड़कियों के लिए हाई हील्स पहनना फैशन का अहम हिस्साे है

Newsexpress24. Com girls health download 5

WhatsApp Group Join Now

हालांकि, हाई हील्स में लड़कियां खूबसूरत भी काफी दिखती हैं कपड़ों के हिसाब से वे हील्स का सेलेक्शन करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाई हील्स में खूबसूरत दिखने से अधिक ये हील्स आपकी स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर डालती हैं दरअसल, स्वास्थ्य के हिसाब से फ्लैट जूते-चप्पल पहनना ही अच्छा माना जाता है इसमें आपके पैर के शेप गड़बड़ नहीं होते हैं

वहीं जब आप हाई हील्स पहनती हैं तो इसमें आपके पैर का शेप अलग हो जाता है जिसकी वजह से हड्डियों का शेप भी बिगड़ जाता है और पैरों में भयानक दर्द भी होता है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जो लड़कियां अधिक हाई हील्स पहनती हैं उनके लिए येकिस तरह से नुकसानदाय हो सकता है और कई सारी रोग भी देती है…

हाई हील्स पहनने से लड़कियों को हो सकती है ये दिक्कतें-

अगर आप प्रतिदिन हाई हील्स पहनती हैं तो जरा संभल जाएं क्योंकि इससे पैरों में बनियन की परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आगे चलकर आपको पोडियाट्री की परेशानी भी हो सकती है दरअसल, जब आप हाई हील्स पहनती तो इससे पैरों की उंगलियां आपस में चिपकी रह जाती हैं और उनमें हवा नहीं पहुंच पाती है साथ ही इससे उंगलियों का शेप भी खराब हो जाता है

हाई हील्स पहनने के साइड इफेक्ट्स-

1. यदि आप अधिकांश हाई हील्स का ही प्रयोग करती हैं तो इससे पैरों को भारी हानि पहुंच सकता है जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस की परेशानी हो जाती है

2. हाई हील्स पहनने से आपको क्लॉ टो की परेशानी भी हो सकती है इसमें आपके पैरों के अंगूठे दूसरी उंगलियों से चिपके रह जाते हैं साथ ही जोड़ों में दर्द और टखने में मोच आने की संभावना रहती है

3. हाई हील्स पहनने से आपको कमर में भी दर्द की कम्पलेन भी अधिक हो सकती है और सिर दर्द की परेशानी होती है

 

Back to top button