ऑयल इंडिया में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका
ऑयल इण्डिया लिमिटेड (OIL) में जॉब की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। इसके लिए ऑयल इण्डिया ने केमिस्ट, ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, तो ऑयल इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।

ऑयल इण्डिया के इस भर्ती के माध्यम से कुल 7 पदों पर बहाली की जाएगी। यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 16 अगस्त तक या उससे पहले लागू कर सकते हैं। उम्मीदवार जो भी ऑयल इण्डिया में काम करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें।
ऑयल इण्डिया में इन पदों पर हो रही है भर्तियां
केमिस्ट- 2 पद
ड्रिलिंग इंजीनियर- 2 पद
जियोलॉजिस्ट- 2 पद
सिविल इंजीनियर- 1 पद
कुल पदों की संख्या- 7 पद
ऑयल इण्डिया में जॉब पाने की उम्र सीमा
केमिस्ट- न्यूनतम उम्र सीमा 24 साल और अधिकतम उम्र सीमा 50 साल होनी चाहिए।
ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर- न्यूनतम उम्र सीमा 24 साल और अधिकतम उम्र सीमा 40 साल होनी चाहिए।
ऑयल इण्डिया में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
केमिस्ट और सिविल इंजीनियर- चयनित उम्मीदवारों को 70000 रुपये का मासिक भुगतान किया जाएगा।
ड्रिलिंग इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट- चयनित उम्मीदवारों को 80000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
ऑयल इण्डिया में ऐसे मिलती है नौकरी
ऑयल इण्डिया के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
यहां देखें लागू करने का लिंक और नोटिफिकेशन
ऑयल इण्डिया भर्ती के लिए अन्य जानकारी
ऑयल इण्डिया भर्ती 2024 के लिए आयोजित साक्षात्कार में उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर मौजूद होना होगा।
स्थान: महानदी बेसिन परियोजना (पूर्ववर्ती बे एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट), ऑयल इण्डिया लिमिटेड, आईडीसीओ टावर्स, तीसरी मंजिल, जनपथ, भुवनेश्वर-751022, ओडिशा

