इस मन्त्र की जाप से हनुमान जी की होगी विशेष कृपा प्राप्त
अयोध्या: यदि आप जीवन में आर्थिक संकट से परेशान हैं, कई तरह की परेशानियां आपको सता रही है। जीवन में डर और भय से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में रोजाना हनुमान जी महाराज की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के मुताबिक बोला जाता है कि हनुमान जी महाराज की पूजा आराधना करने से जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। यदि आप हफ्ते के दो दिन मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड का पाठ करते हैं। उसमें दी गई चौपाई का अनुसरण करते हैं, तो सभी मनोरथ भी सिद्ध होते हैं। क्योंकि हनुमान जी महाराज इस कलयुग में जागृत रूप में विराजमान हैं और उनकी पूजा आराधना करने से सभी तरह के संकट भी दूर होते हैं। ऐसी स्थिति में सुंदरकांड की कुछ चौपाई के बारे में आज हम आपको विस्तार से इस रिपोर्ट में बताएंगे और उसका अर्थ भी बताएंगे। जिसका जाप करने से हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

दरअसल रामचरितमानस में एक काण्ड है, जिसे सुंदरकांड के नाम से जाना जाता है। उस काण्ड में हनुमान जी महाराज की महिमा का वर्णन किया गया है। सुंदरकांड में एक दोहा है ‘निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन, परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन’।। सुंदरकांड के इस दोहे में हनुमान जी महाराज की भक्ति और सहानुभूति को गहराइयों से दर्शाया गया है ।इसके बारे में शशिकांत दास विस्तार से बताते हैं।
निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन, परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन…अर्थात जब हनुमान जी महाराज ने माता सीता को देखा तो माता सीता दुखी थी। हनुमान जी महाराज के मन में सीता जी के प्रति गहरी सहानुभूति भी थी और उनके दुख को देखकर स्वयं हनुमान जी महाराज भी बहुत दुखी होते हैं।
शशिकांत दास बताते हैं कि सुंदरकांड के इस दोहे में हनुमान जी महाराज की प्रभु राम के प्रति भक्ति को और माता सीता के प्रति सहानुभूति को दर्शाया गया है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सुंदरकांड की चौपाई और दोहे का जाप करने से आदमी को मंगल की महादशा से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन की चल रही परेशानियां कष्ट से निवारण मिलता है।

