HLL ने निकाली कई बड़े पदों पर भर्तियां, फटाफट करें आवेदन
HLL Lifecare Limited Recruitment 2024 : हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड ( HLL ) लाइफ केयर लिमिटेड ने असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन, जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक ईमेल hrhincare@lifecarehll.com के जरिए आवेदन करना होगा. औनलाइन आवेदन करने के बाद फिर ऑफलाइन मोड से फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा. आवेदन की आखिरी तिथि 7 सितंबर 2024 है.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदक का संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ बीएससी/ एम।एससी आदि किया होगा. उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 37 साल निर्धारित की गई है. बता दें कि उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.
कुल रिक्त पद जिन पर भर्ती होगी
एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में कुल 1121 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमें 218 पद सहायक डायलिसिस तकनीशियन, 264 पद जूनियर डायलिसिस तकनीशियन, 282 पद डायलिसिस तकनीशियन और 357 पद वरिष्ठ डायलिसिस तकनीशियन के लिए आरक्षित हैं.
चयन प्रक्रिया और जरूरी तिथि
इन सभी पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक-इन साक्षात्कार में शामिल होना होगा. साक्षात्कार 4 और 5 सितंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा. साक्षात्कार का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

