Holi 2025: जानें, कहां पर लगते हैं सबसे बेहतरीन होली के बाजार…
Market Perfect For Holi Festival: होली का त्योहार निकट आते ही दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. रंगों के इस पर्व में विभिन्न रंगों के गुलाल, अबीर बिकने लगते है, जिनका इस्तेमाल होली में होता है. इसके अतिरिक्त पिचकारी, कपड़े और सजावटी सामान की भी आवश्यकता होती है. इस वर्ष होली 13 मार्च और 14 मार्च को मनाई जा रही है. होली के लिए तैयारियां शुरु कर दें. होली के लिए महत्वपूर्ण सामान अभी से खरीद लें ताकि बहुत अधिक भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े. यहां कई मशहूर बाजार हैं, जहां होली का सारा सामान सरलता से मिल जाएगा. यहां कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में कहा जा रहा है.

सदर बाजार
यह दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जहां होली से संबंधित सभी सामान बहुत किफायती दामों पर मिलते हैं. यहां पिचकारी, रंग, गुलाल, होली मास्क आदि की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है.
चांदनी चौक
पुरानी दिल्ली स्थित यह बाजार कपड़ों और आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है. होली के अवसर पर यहां पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ रंग-बिरंगे कपड़े भी सस्ते दामों पर मिलते हैं.
सरोजिनी नगर मार्केट
यहां फैशनेबल और किफायती कपड़ों का बड़ा कलेक्शन मिलता है. होली के लिए सफेद कुर्ते, टी-शर्ट और अन्य परिधानों की खरीदारी के लिए यह बाजार उपयुक्त है.
लाजपत नगर मार्केट
यह बाजार पारंपरिक और आधुनिक वस्त्रों के लिए जाना जाता है. होली के लिए विशेष कपड़े, पिचकारी और सजावटी सामान यहां उचित मूल्य पर मौजूद हैं.

