शरीफे के बीज से ऐसे साफ करें सिर के जुएं
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ न कुछ हेयर केयर और ब्यूटी टिप्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने सिर में जुएं मारने का एक तरीका शेयर किया जो कि बहुत सरल है और इसे कभी भी कोई भी इस्तेमाल कर सकते है। ये असल में एक घरेलू तरीका है जिसमें कि शरीफे के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि शरीफे के बीज से बालों के जुएं कैसे मार सकते हैं तो, आइए जानते हैं ये तरीका और फिर जानेंगे इसके फायदे।

बालों में जूं मारने के लिए शरीफे के बीज का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपके बालों में जूं की परेशानी बनी रहती है तो आप शरीफे के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको शरीफे के बीज को निकाल कर धो कर हल्का सा सुखाना है और फिर इसे पीसकर रख लेना है। फिर इस पाउडर में थोड़ा सा नारियल ऑयल मिलाएं और इस ऑयल को अपने स्कैल्प पर लगाएं। ध्यान रखें कि ये ऑयल केवल स्कैल्प पर ही लगाएं और इसे आंखों तक पहुंचने न दें। अब आधे घंटे रखें और फिर शैंपू कर लें।

