लाइफ स्टाइल
Gmail अकाउंट डिलीट होने से कैसे बचाएं…
गूगल 20 सितंबर को लाखों जीमेल एकाउंट बंद करने जा रहा है. यदि आपने कई दिनों से अपना गूगल जीमेल या गूगल एकाउंट यूज नहीं किया है तो ये रिस्क में है. गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक नियम किए हैं. कंपनी इनएक्टिव एकाउंट को डिलीट कर अपने सर्वर स्पेस को फ्री करना चाहती है.

WhatsApp Group
Join Now
Gmail एकाउंट डिलीट होने से ऐसे बचाएं?
- अगर आपका जीमेल एकाउंट काफी लंबे समय से एक्टिवेट नहीं तो गूगल इसे बंद कर सकता है. एकाउंट एक्टिवेट रखने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें.
- जीमेल एकाउंट में लॉग इन कर आप एकाउंट डिलीट होने से बचा सकते हैं. इसके साथ ही जीमेल के में आए मेल को ओपन करें या फिर किसी को मेल भेजकर भी आप अपना एकाउंट एक्टिवेट रख सकते हैं.
- गूगल सर्विसेज जैसे गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव को इस्तेमाल कर करके भी आप अपना जीमेल एकाउंट एक्टिवेट रख सकते हैं.
- यूट्यूब में वीडियो देखकर भी आप अपना जीमेल एकाउंट एक्टिवेट रख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने जीमेल से यूट्यूब पर लॉगइन करना होगा. इतना ही नहीं गूगल पर सर्च करते हैं तो भी अपने एकाउंट को एक्टिवेट रख सकते हैं.
वहीं गूगल का बोलना है कि वे दो वर्ष ने इनएक्टिव जीमेल एकाउंट को बंद करने जा रहा है. कई सारे यूजर्स गूगल पर मल्टीपल एकाउंट बनाते हैं. इनमें से ज्यादातर एकाउंट यूजर्स लंबे समय से यूज नहीं करते हैं. ऐसे में कंपनी के सर्वर में काफी स्पेस बिना वजह भरा रहता है. इसे मैनेज करने के लिए कंपनी समय समय पर इनएक्टिव एकाउंट को डिलीट करते रहती है.
गूगल का बोलना है कि वह ऐसे जीमेल एकाउंट जो दो वर्ष या उससे पहले से इस्तेमाल में नहीं हैं. उन्हें डिलीट करेगी. गूगल ऐसे यूजर्स को नोटिफिकेशन भी भेज रही है और एकाउंट एक्टिवेट करने के लिए अपील भी कर रही है.

