ICSI ने सीएस दिसंबर 2023 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, जानें एग्जाम पैटर्न
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इण्डिया (ICSI) ने आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड सीएस एग्जीक्यूटिव (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) और प्रोफेशनल दोनों कोर्सेस के लिए जारी हुआ है।

एडमिट कार्ड के लिए 17 नंबर वाला रजिस्ट्रेशन नंबर :
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए मौजूद होने वाले विद्यार्थी आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस ई-एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को 17 नंबर वाले रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करना होगा।
सीएस एग्जीक्यूटिव (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न :
शेड्यूल के मुताबिक, आईसीएसआई सीए परीक्षा 21 दिसंबर से प्रारम्भ होगी और 27 दिसंबर तक चलेगी।आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के सभी पेपर्स के लिए 20% केस-आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न और 80% डिस्क्रिप्टिव प्रश्न होंगे। पेपर नंबर 4, कॉर्पोरेट अकाउंटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट को छोड़कर 100 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न होंगे।
न्यू सिलेबस एग्जाम डेट्स :
- जूरिस पूडेशन, इंटरप्रिटेशन और जनरल लॉ (ग्रुप-1) : 21 दिसंबर
- कैपिटल बाजार एंड सिक्योरिटीज लॉ (ग्रुप 2) : 22 दिसंबर
- कंपनी कानून एंड प्रैक्टिस (ग्रुप 1) : 23 दिसंबर
- इकोनॉमिक, कॉमर्शियल एंड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ (ग्रुप 2) : 24 दिसंबर
- सेटिंग ऑफ बिजनेस, इंडस्ट्रियल एंड लेबल लॉ (ग्रुप-1) : 26 दिसंबर
- टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस (ग्रुप 2) : 27 दिसंबर
- कॉर्पोरेट अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजनमेंट (ग्रुप 1) : 28 दिसंबर
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
- ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- Download E-Admit Card for Executive (Old & New Syllabus) and Professional Programmes December,2023 Examination लिंक पर क्लिक करें।
- यहां 17 डिजिट वाले रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।
- अब आईसीएसाई सीएस दिसंबर 2023 के लिए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

