लाइफ स्टाइल

बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए इन आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल

WhatsApp Group Join Now

आजकल जॉब करना आसान नहीं रह गया है. पुरुष हो या स्त्री हर किसी को नौकरी में काफी चैलेंजेज फेस करने पड़ते हैं. बढ़ते कॉम्पटिशन के बीच परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना और स्वयं को फिट रखना काफी कठिन हो जाता है. कई बार लोग हर काम को पूरा करने की जल्दबाजी में अपनी स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा 30-40 वर्ष के मर्दों में अधिक देखा गया है. ये लोग सोचते हैं जब तक कोई परेशानी न हो सब ठीक है और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.

Download 2025 07 01t110049. 115

लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन, थकान, कमजोरी, वजन बढ़ना, स्ट्रेस रहना या ध्यान में कमी होना रोंगों की आहट हो सकती है. इसलिए यदि शरीर ऐसे संकेत दे रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए. ये सिर्फ़ व्यस्त जीवन का संकेत नहीं है. आपको अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का समय है. आपको कुछ ऐसी आदतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए जिससे बढ़ती उम्र में आपकी फिटनेस बनी रहे.

पुरुषों के लिए 5 स्वस्थ आदतें

योग को अपनाएं- पुरुष जब 30 और 40 के दशक में पहुंचते हैं, तो अकड़न, मांसपेशियों में खिंचाव और खराब पॉश्चर की समस्याएं होने लगती है. इसके लिए आपको प्रतिदिन कुछ देर योग जरूर करना चाहिए. योग से जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और शरीर में लचीलापन आता है. योग से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों में सुधार आता है. आपको प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्ते जैसे योगाभ्यास करें. इससे नींद, दर्द, शरीर में अकड़न की परेशानी दूर होगी.

रेजिस्टेंस ट्रेनिंग- 30 वर्ष के बाद मसल्स मांस कम होने लगता है. जिससे दर्द, स्टो मेटाबॉलिज्म, लो एनर्जी और कई समस्याएं बढ़ जाती है. ऐसे में आपको रेजिस्टेंस ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए. आपको वेट लिफ्टिंग, रेजिस्टेंस बैंड्स, बॉडी वेट, पुशअप्स, स्कॉड्स जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल अच्छा रहता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है. टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट अटैक, डिप्रेशन और मोटापे का खतरा कम होता है.

याददाश्त बढ़ाने वाली एक्सरसाइज- जब आप 40 पार करते हैं तो याददाश्त, मूड, फोकस, समस्या-समाधान और इमोशन फ्लेक्सिबिलिटी, सोचने समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है. इसके लिए महत्वपूर्ण है कि आप कोई नयी भाषा सीखें , कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें या पजल सॉल्व करने जैसे माइंड गेम प्ले करें. ध्यान और दूसरी माइंडफुलनेस एक्सरसाइज करना भी बहुत महत्वपूर्ण है. इससे चिंता और अवसाद को कम करते हुए मेमोरी में सुधार आता है.

खाने में बदलाव- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को रोंगों से दूर रखने के लिए इस उम्र में आपको डाइटरी चेंज करना महत्वपूर्ण है. खाने में नट्स, बीज, लीन मीट, हेल्दी फैट और कई तरह के फल और सब्जियों को शामिल करें. ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर को रोंगों से लड़ने, स्वयं को ठीक करने और आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं.

ध्यान करें- 30-40 वर्ष के बाद आपको प्रतिदिन शांत स्थान पर बैठकर कुछ देर माइंडफुलनेस व्यायाम करने चाहिए. ध्यान करने से कोर्टिसोल के स्तर को कम करने, सूजन को कम करने और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में सहायता मिलती है. आपको कुछ देर के लिए आध्यात्मिक अभ्यास जैसे आत्म-चिंतन हो, जप हो या प्रार्थना हो इस दिशा में भी कोई अभ्यास जरूर करना चाहिए. इससे आपका दिल और दिमाग दोनों मजबूत बनते हैं.

Back to top button