लाइफ स्टाइल

इन 5 टिप्स से बढ़ाएं बाइक की माइलेज

भारत में ज्यादातर लोग अच्छे माइलेज आउटपुट वाले व्हीकल्स को खरीदना अधिक पसंद करते हैं, लेकिन अच्छे फ्यूल  एफ्फिसिएंट व्हीकल्स में अक्सर परफॉर्मेंस में कमी देखने को मिलती है कार से अच्छा माइलेज लेना बाइक की तुलना में अभी भी काफी कठिन है बाइक को चलाना सरल होता है और यदि ठीक से देखभाल की जाए तो यह अच्छा माइलेज दे सकती है लेकिन यदि आप अपनी बाइक से अधिक माइलेज लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप हर महीने हजारों रुपये बचा सकते हैंNewsexpress24. Com bike mileage tips 5 download 14

WhatsApp Group Join Now

ओवरस्पीड में न चलाएं

अगर आप भी फास्ट ड्राइव करना पसंद करते हैं तो भूल जाइए आपको कभी बाइक में अच्छी माइलेज मिलेगी ओवरस्पीड भी माइलेज को काफी अधिक कम कर देता है बेहतर माइलेज लेने के लिए वाहन को हमेशा 50 से 60 किमी/घंटा की गति के बीच बनाए रखें विश्वास मानिये आपको एक सप्ताह में ही इसका परिणाम देखने को मिल जाएगा

सही समय पर गियर बदलें

आपकी बाइक के परफॉर्मेंस और माइलेज को बनाए रखने के लिए ठीक समय पर गियर शिफ्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है दूसरे या तीसरे गियर में गति से वाहन चलाने से आपकी मोटरसाइकिल के माइलेज पर काफी बुरा असर पड़ सकता है

रेगुलर सर्विस  

मोटरसाइकिल के बेहतर रखरखाव से न सिर्फ़ इसकी फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार होगा बल्कि आपकी मोटरसाइकिल लंबे समय तक चल सकेगी सभी टाइप के व्हीकल्स के लिए रूटीन मेंटेनेंस और सर्विसिंग की राय दी जाती है और इससे बाइक की लाइफ बढ़ती है

मेंटेन एयर प्रेशर

बाइक में बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छे माइलेज के लिए, टायर्स में ठीक एयर प्रेशर मेंटेन होना बहुत महत्वपूर्ण है सर्दियों के दौरान दबाव 15 किलोग्राम और गर्मियों के दौरान 14 किलोग्राम रखने की राय दी जाती है बाइक में गलत टायर प्रेशर की वजह से इंजन पर लोड बढ़ सकता है जिससे बाइक के माइलेज पर बुरा असर पड़ता है

एयर फिल्टर को भी रखें क्लीन

माइलेज को बेहतर बनाने के लिए समय पर बाइक का एयर फिल्टर भी जरूर क्लीन करवा लें साथ ही सर्विस के दौरान यदि बाइक में कोई परेशानी है जो उसे जरूर ठीक करवाएं कंपनियां भी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए एयर फिल्टर को साफ करने की राय देती हैं

Back to top button