अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है भारत का नजारा
Lightning at night over India: नासा के अंतरिक्ष यात्री अक्सर अंतरिक्ष की दंग कर देने वाली फोटोज़ खींचकर उन्हें सोशल मीडिया में साझा करते रहते हैं। जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इन तस्वीरों में हमारी पृथ्वी के कई आश्चर्यजनक रूप दिखाई देते हैं। ये फोटोज़ किसी के भी मन को मोह लेती हैं। इसी तरह की एक तस्वीर को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे अब सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। ये तस्वीर हिंदुस्तान की है जो रात के समय ली गई है। जिसमें हिंदुस्तान के ऊपर रात में आसमानी बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है।

तस्वीर शेयर कर क्या कहे मैथ्यू
इस तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “भारत में रात में बिजली चमकती है। किसी तस्वीर में प्रकाश को कैद करने का कोशिश करते समय मैं बर्स्ट मोड का इस्तेमाल करता हूं और आशा करता हूं कि प्रकाश फ्रेम में टकराएगा। मुझे बहुत खुशी हुई जब यह बिजली का झटका फ्रेम के बीच में समाप्त हो गया। किसी क्रॉप की आवश्यकता नहीं है।“
इस अविश्वसनीय तस्वीर में गहरे अंधेरी रात में आकाश के बीच में एक चमकदार नीली रोशनी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में रोशनी से नहाए हुए कुछ शहर भी दिखाई दे रहे हैं। हिंदुस्तान के पूरे हिस्से पर अंधेरा है लेकिन इस बीच आसमानी नीचे रंग की बिजली गिरती हुई दिख रही है। उसके आसपास और भी कई रोशनी दिखाई दे रही हैं जो सफेद और पीले रंग की है। जो किसी शहर की है। शेयर करने के कुछ घंटों बाद ये हिंदुस्तान की ये तस्वीर वायरल होने लगी। तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय देने लगे।
तस्वीर देखकर क्या कह रहे यूजर्स
इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं और अपने अपने विचार रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या शहर की रोशनी का धुंधलापन कैमरा शेक, वायुमंडलीय या केवल कक्षा की गति के कारण है?” इसपर डोमिनिक ने उत्तर दिया, “फोटो के निचले मध्य में, आप पानी में नावों से रोशनी देख सकते हैं जो छोटी छोटी रेखाओं या धारियों की तरह दिखती हैं। ये धारियां अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षीय गति और अंतरिक्ष स्टेशन द्वारा तय की गई दूरी के कारण होती हैं। फोटो में बाएं/मध्य में शहर पर धुंधलापन संभवतः मामूली धुंध और/या बादलों के साथ कक्षीय गति से संयुक्त है।“

