Instagram में आने वाला है फ्लिपसाइड प्रोफाइल फीचर, ऐसे करेगा काम
instagram New feature: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्लिकेशन है। बिलियन्स लोग प्रत्येक दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। टेक्नोलॉजी के दौर में आज इंस्टाग्राम इंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन बन चुका है। कई लोग तो इसके इस कदर दीवाने होते हैं कि वे लगातार घंटों इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। अब मेटा इंस्टाग्राम यूजर्स को एक नया फीचर देने जा रहा है।

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर टेक, एजूकेशन, डांस, कॉमेडी, सिंगिंग, इनोवेशन, साइंस लगभग एक एक क्षेत्र के अनलिमिटेड कंटेंट उपस्थित है। यह वजह है कि आजकल इसकी रीच लगातार बढ़ रही है। कंपनी भी यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करती रहती है। अब इसमें एक नया फीचर जोड़ जिससे आप स्पेशल लोगों के लिए एक अलग प्रोफाइल क्रिएट कर पाएंगे।
कंपनी ने लॉन्च किया धांसू फीचर
इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए फ्लिपसाइड (Flipside) फीचर लाने जा रहा है। इस नए फीचर में यूजर्स कुछ खास लोगों के लिए अपने मौजूदा एकाउंट के साथ दूसरी प्रोफाइल भी क्रिएट कर सकेंगे। इसमें आप अपने रेगुलर एकाउंट की ही तरह फोटो, वीडियो को शेयर सकेंगे।
आपको बता दें कि इस नए एकाउंट पर जाने के लिए आपको पुराने एकाउंट के बॉटम साइड में एक बटन दिया जाएगा। इस पर टैप करके सरलता से दूसरे एकाउंट पर स्विच कर सकेंगे। बता दें कि अभी कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए इसे रोलआउट नहीं किया है। इसे कंपनी धीरे धीरे फेज वाइज रिलीज कर रही है। यदि आपको यह फीचर नहीं मिला है तो कुछ दिन प्रतीक्षा कीजिए आपको इसका अपडेट मिल जाएगा।

