इंस्टाग्राम यूजर्स की हुई मौज आ रहा एक और दमदार फीचर
पूरे विश्व में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स हैं और लोग फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन फोटोज़ और रील्स शेयर करना पसंद करते हैं। मेटा भी बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए समय समय पर नए-नए फीचर्स को पेश करता रहता है लेकिन इन दिनों कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। आइये जानते हैं क्या है ये फीचर…
क्या है ये नया फीचर?
इमेजिन करें कि यदि आप ये पहले ही देख सकें कि आपकी पोस्ट बिना पब्लिश किए कैसी दिखेगी। सुनने में अच्छा लगता है, है न? जी हां, कंपनी ने ऐसा ही एक बहुत बढ़िया फीचर रोल आउट किया है जिसका नाम पोस्ट प्रीव्यू फीचर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर पहले से ही कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा चुका है जबकि कुछ को जल्द ही मिल सकता है।
AI की पावर को भी किया यूज
पिछले कुछ महीनों में, इंस्टाग्राम ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स को पेश किया है और प्लेटफ़ॉर्म ने ऐसा करने के लिए AI की पावर को भी यूज किया है। पोस्ट प्रीव्यू फीचर उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल हो सकता है जो प्रत्येक दिन पोस्ट करते हैं और पोस्ट लाइव होने से पहले एक बार उसे चेक करना चाहते हैं।
कैसे करें इस फीचर का यूज
अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको ये फीचर मिला है या नहीं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले ये चेक करें कि प्ले स्टोर पर ऐप का कोई अपडेट तो नहीं आया है यदि हां, तो सबसे पहले अपडेट करें।
- ऐप ओपन करें और एक पोस्ट बनाना प्रारम्भ करें। यदि आपको नया ग्रिड ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो शुभकामना हो, आपके लिए ये फीचर लाइव है।
- अगर आपको ये फीचर नहीं दिख रहा है तो थोड़ा प्रतीक्षा करें कुछ दिन में ये सभी के लिए लाइव हो जाएगा।

