लाइफ स्टाइल

IRCTC कराएगा गोवा की सैर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Goa Tour Packages: घुमक्कड़ों के लिए आए दिन आईआरसीटीसी बहुत बढ़िया टूर पैकेज लेकर आया है इस बार आपको IRCTC गोवा घूमने जा रहा है जी हां आपने ठीक सुना, यदि आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस बार आपके लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है आइए जानते हैं पूरी डिटेल

Newsexpress24. Com goa tour irctc 03 01 2024 goa trip 23620338

WhatsApp Group Join Now

गोवा टूर पैकेज कब और कहां से हो रही शुरू

दरअसल गोवा एक प्रमुख पर्यटन स्थल है यहां विदेश से सबसे अधिक पर्यटक केवल पार्टी करने आते हैं बात करें गोवा टूर पैकेज की तो यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रारम्भ हो रही है यह यात्रा फ्लाइट द्वारा है जिसमें आपको आने और जाने दोनों ओर की फ्लाइट टिकट दी जाएगी

ये मिलेंगी सुविधाएं

गोवा टूर पैकेज में आपको 3 स्टार होटल में ठहरने और साथ ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी सुविधा दी जाएगी खास बात यह है कि आपको गोवा में क्षेत्रीय भ्रमण एसी गाड़ी द्वारा कराया जाएगा

गोवा में कहां-कहां घूमाया जाएगा?

आईआरसीटीसी गोवा टूर पैकेज में आपको अंजुना बीच, बागा बीच, मंगूशी मंदिर, अगुआडा किला, बेंज सेलिब्रिटी मोम संग्रहालय, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, कैण्डोलिम बीच और स्नो पार्क घूमाया जाएगा

जानें किराया

IRCTC टूर पैकेज से यदि तीन आदमी एक साथ गोवा जा रहे हैं तो उन्हें एक साथ होटल में ठहरने के लिए प्रति आदमी के हिसाब से 36300 रुपए देने होंगे दो आदमी के हिसाब से प्रति आदमी 37100 रुपए देने होंगे और यदि आप अकेले जाते हैं तो 44700 रुपए प्रति आदमी देने होंगे

ऐसे करें पैकेज की बुकिंग

आपको गौरतलब है कि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ या फिर कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय जाकर बुकिंग करा सकते हैं इसके अतिरिक्त आप आईआरसीटीसी की औनलाइन वेबसाइट http://www.irctctourism.com से जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं

Back to top button