लाइफ स्टाइल

जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

 JEE Main 2025 Admit Card Session 2 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं यह एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड होने के लिए मौजूद होगा

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि एडमिट कार्ड पर QR कोड और बारकोड क्लियर दिखाई दे

Untitled 2216

WhatsApp Group Join Now

JEE Main 2025 परीक्षा शेड्यूल
जेईई मेन 2025 परीक्षा तिथियां: 2 अप्रैल से 9 अप्रैल
बीटेक और बी के पेपर: 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल
बीआर्क और बीप्लानिंग (पेपर 2ए और 2बी): 9 अप्रैल

JEE Main 2025 एडमिट कार्ड सेशन 2 के लिए ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
होमपेज पर “JEE Main 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें
अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें

JEE Main 2025 सेशन 1 के टॉपर्स लिस्ट
इस वर्ष 12.58 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14 विद्यार्थियों ने 100 NTA स्कोर प्राप्त किया था
आयुष सिंघल- राजस्थान
कुशाग्र गुप्ता- कर्नाटक
दक्ष- दिल्ली (NCT)
हर्ष झा- दिल्ली (NCT)
रित गुप्ता- राजस्थान
श्रेयस लोहिया- उत्तर प्रदेश
सक्षम जिंदल- राजस्थान
सौरव- उत्तर प्रदेश
विशाद जैन- महाराष्ट्र
अर्णव सिंह- राजस्थान
शिवेन विकास तोषनीवाल- गुजरात
साई मनोग्ना गुथिकोंडा- आंध्र प्रदेश
एसएम प्रकाश बेहरा- राजस्थान
बनी ब्रता माजी- तेलंगाना

जेईई एडवांस 2025 के लिए एलिजिबिलिटी
जेईई मेन 2025 में प्रदर्शन के आधार पर टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को JEE Advanced 2025 में बैठने का मौका मिलेगा सफल उम्मीदवार जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के माध्यम से NIT, IIIT, GFTI और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में एडमिशन लेंगे NIT में प्रवेश के लिए जरूरी कटऑफ अंक संस्थान, ब्रांच और कैटेगरी कंपटीशन पर निर्भर करेगी

 

 

Back to top button