लाइफ स्टाइल

बेतिया में 26 अगस्त को जॉब कैंप का किया जा रहा आयोजन

नौकरी ढूंढ रहे बेरोजगारों के लिए काम की खबर बेतिया में 26 अगस्त को नौकरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के प्रांगण में शनिवार को श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान से आयोजन हो रहा है सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नौकरी कैंप में नियोजक से नौकरी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैंNewsexpress24. Com 26 1030 11 4 download 11zon 2023 08 22t111924. 162

WhatsApp Group Join Now

 

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नौकरी कैंप लगाया जा रहा है जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने कहा कि जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में लगातार जिले में नौकरी कैंप का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा 26 अगस्त शनिवार को नौकरी कैंप का आयोजन किया गया है

1030 सीटों पर होगी बहाली

उन्होंने कहा कि बीते 31 जनवरी, 7 फरवरी, 14 फरवरी और 15 अप्रैल, 28 अप्रैल तथा 21 जुलाई को नौकरी कैंप का आयोजन किया गया था इसमें कई महिला-पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया

प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्शन ट्रेनी के पद के लिए होगा चयन

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भिवाड़ी , राजस्थान, मानसेर, हरियाणा में स्मार्ट टेलीफोन असेंबली ऑपरेटर, लाइन असेंबलर, ऑपरेटर के सहायक पद के लिए 980 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा वही बिग बॉस्केट द्वारा हैदराबाद में डिलीवरी पार्टनर के पद के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर मंडे सहित अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया गया है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को जॉब दिलाई जा सके

 

Back to top button