इंजीनियर के लिए यहां निकली नौकरी, जानें पद के बारे में…
Jobs for engineers: भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(आईआईटी) पलक्कड़ ने इंस्टीट्यूट ऑटोमेशन सेल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों के लिए औनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर जॉब की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छा मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को राय दी जाती है, वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारम्भ करें।

पद के बारे में
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी में फर्स्ट कैटेगरी में बीई/बीटेक/एमएससी की डिग्री ली है, वह सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करने वालों हैं, उनके पास कम से कम 5 वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसी के साथ उन्हें एमवीसी फ्रेमवर्क, वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क (जैसे स्प्रिंग), पीएचपी, जावा टेक्नोलॉजी J2EE टेक्नोलॉजी खास तौर से JSP, JDBC, HTML5, JSON, जावा, स्क्रिप्ट फ्रंटएंड फ्रेमवर्क जैसे jQuery, वेब सर्विस टूल्स और XML की अच्छे से नॉलेज होनी चाहिए।
वहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास दो वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
उम्र सीमा
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सैलरी
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 रुपये तक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 40,000 से 60,000 रुपये तक की प्रति महीने सैलरी दी जाएगी।
कैसे करना है आवेदन
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करना हो। जिसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएंगे।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2024 (शाम 5 बजे तक) है।

