Kashmir Tour Package: कश्मीर का ज़बरदस्त पैकेज पेश कर चुका है IRCTC, जीवनसाथी के साथ जरूर बनाएं प्लान
हाल ही में IRCTC ने अपने 15 से 20 हजार वाले टूर पैकेज लाइव कर दिए हैं. इन सस्ते टूर पैकेज में भी आपको सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी. लेकिन इस पैकेज का टिकट बुक करने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसलिए प्रयास करें कि इस टूर पैकेज में खाने-पीने की सुविधाओं पर एक नजर डाल लें. क्योंकि कई सस्ते टूर पैकेज में खाने-पीने की सुविधाएं नहीं होती हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 15 हजार वाले टूर पैकेज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. यदि आपको भी यह टूर पैकेज पसंद आता है और आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकती हैं.

श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग टूर पैकेज
इस टूर पैकेज की शुरूआत दिल्ली से हो रही है.
इस पैकेज में आपके श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग घूमने का मौका मिलेगा.
यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है.
इसमें आपको बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा.
इस टूर पैकेज का नाम ‘कश्मीर हॉलिडे टूर पैकेज’ है.
पैकेज फीस
अकेले यात्रा करने पर इस टूर पैकेज में 20,651 रुपए फीस देना होगा. लेकिन यदि आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस सस्ती है.
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति आदमी 12,513 रुपए देना होगा.
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति आदमी 8,635 रुपए देना होगा.
बच्चों के लिए पैकेज फीस 11,269 रुपए है.
आप इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं.
पैकेज की सुविधाएं
इस टूर पैकेज में आपको श्रीनगर में होटल में रात बिताने का मौका मिलेगा.
इसके बाद एक रात हाउसबोट में आवास मिलेगा.
घूमने के लिए एसी वाहन मौजूद होगा.
भोजन में केवल नाश्ता मिलेगा.
झील के किनारे शिकारा की सवारी के लिए यात्री को अलग से चार्ज देना होगा.
भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं.

