लाइफ स्टाइल

Kitchen tips: फटाफट जान लें जले हुए चाय के बर्तन को चमकाने का सीक्रेट फॉर्मूला

चाय के जले हुए बर्तनों को साफ करना किसी युद्ध से कम नहीं होता इसे साफ करने में घंटे की मेहनत लगती है, उसके बावजूद भी यह दाग पूरी तरह से नहीं जाता लेकिन अब चाय के बर्तनों को साफ करने के लिए आपको घंटों मेहनत करने की कोई आवश्यकता नहीं है

Images 9 17
WhatsApp Group Join Now

चाय के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप कई प्रकार के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं जिनके जरिए आप बिना मेहनत और बिना खर्च के चाय के बर्तनों को पहले की तरह चमका सकते हैं

चाय के बर्तनों को साफ करने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं सबसे पहले जले हुए बर्तन में थोड़ा पानी डालें फिर इसमें आधा नींबू निचोड़कर एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें अब इसे गैस पर 5 से 7 मिनट तक गर्म करें ठंडा होने पर जले हुए हिस्से को स्क्रबर से रगड़े, इससे आपका बर्तन नए जैसा चमक उठेगा

आप चाहे तो अपनी रसोई में उपस्थित नमक से भी अपने जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं इसके लिए बर्तन में दो चम्मच नमक डालें और ऊपर से थोड़ा सा सिरका डाल दें फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें अब गुनगुने पानी से धोकर इसे स्क्रबर से अच्छी तरह साफ कर ले इससे नीचे जमी हुई जाली परत भी सरलता से निकल जाएगी

आपके घर में इस्तेमाल में लाया हुआ नींबू भी आपके काम आ सकता है सबसे पहले जले हुए हिस्से पर नींबू का छिलका अच्छी तरह से रगड़ दें अब इसमें थोड़ा सा डिश वॉश लिक्विड लगाकर गर्म पानी डालें 15 मिनट बाद इसे साफ करें ऐसा करने से भी आप अपने चाय के जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं

आप यदि और घरेलू नुस्खा ट्राई करना चाहते हैं तो सबसे पहले चाय के बर्तन में आलू के छिलके डालकर थोड़ा पानी भर दें फिर से कुछ देर तक उबाल लें अब राख या बर्तन साफ करने का पाउडर डालकर इसे साफ करें यह बर्तनों को साफ कर देता है यदि आपका बर्तन अल्युमिनियम का है तो इसमें यह नुस्खा सबसे अधिक काम आएगा

आप बेकिंग सोडा से भी अपने चाय के बर्तनों को साफ कर सकते हैं इसके लिए कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच कोई डिश वाश मिलाएं फिर इस मिश्रण को जले हुए हिस्से पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें अब इसे स्क्रबर से रगड़ें और साफ पानी से धो लें ऐसा करने से भी आपका बर्तन बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा

Back to top button