लाइफ स्टाइल

जाने करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज के बारे में…

Karwa Chauth Special Sweets Dish Ideas: फेस्टिवल हो या पार्टी-फंक्शन हर स्पेशल मौके पर मिठाईयां घर में जरूर आती हैं ऐसे में कुछ ही दिनों में करवा चौथ का त्योहार आने वाला है इस खास मौके पर आप बाहर से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश बना सकते हैं आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पति हो या पत्नी दोनों को खुश करने के लिए करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर भी सरलता से रेडी कर सकते हैं

Download 2025 10 05t123543. 440

WhatsApp Group Join Now

करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज

मालपुआ

इसे बनाने के लिए आपको कम सामग्री की आवश्यकता होगी इसके लिए आप मैदा, सूजी और दूध मिलाकर पतला घोल तैयार करें, फिर 2 घंटे के लिए ढककर रख दें अब एक पैन में घी गरम करें और छोटे-छोटे मालपुआ तलें इसके बाद इसे चाशनी में डालकर 5 मिनट के लिए डुबोएं करवा चौथ पर ये मिठाई बेस्ट होगी

रसमलाई

रसमलाई

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालें और नींबू का रस डालकर फाड़ें अब तैयार हुए छैना को छानकर पानी निकाल दें और मुलायम गूंथे इसके छोटी टिकिया बनाकर मामूली चीनी की सिरप में पकाएं फिर अब एक बर्तन में दूध, केसर, चीनी और इलायची डालकर उबालें इसके बाद अब टिकियों को दूध में डालकर ठंडा करें इसे आप करवा चौथ के स्पेशल मौके पर सरलता से रेडी कर सकते हैं

गुलाब जामुन

जाने करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज के बारे में... 1

इसे बनाने के लिए आप मावा, मैदा और सोडा मिलाकर मुलायम डो तैयार करें फिर इससे छोटे बॉल्स बनाएं और धीमी आंच पर तलें इसके बाद एक बर्तन में चाशनी बनाकर तैयार हुए तले बॉल्स डाल दें इसे आप करवा चौथ पर अपने पति के लिए बना सकते हैं

 

पिस्ता रोल

जाने करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज के बारे में... 2

करवा चौथ स्पेशल पिस्ता रोल बनाने के लिए मावा को हल्का सा भूनें और इसमें चीनी मिलाएं इसके बाद पिस्ता और इलायची डालें, फिर तैयार हुए मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब इससे रोल बना लें लास्ट में इसमें चांदी वर्क लगाकर ठंडा परोसें

 

Back to top button